Share

नए साल के पहले दिन ही श्रीराम और माता सीता देंगे दर्शन, जानें कहां देखें नई ‘श्रीमद रामायण’
नए साल की शुरुआत के साथ ही टीवी पर एक नया शो आने वाला है। इस शो में भारत का महाकाव्य ‘श्रीमद रामायण’ की प्रस्तुति होगी, यानी एक बार फिर टीवी के पर्दे पर नए श्रीराम और माता सीते देखने को मिलने वाले हैं। कहानी कैसी होगी और शो में राम और सीता बने कौन नजर आएगा, ये आपको इस खबर में जानने को मिलेगा।
‘श्रीमद रामायण’ के राम और सीता।
दूरदर्शन पर तो हर किसी ने ‘रामायण’ देखी है। इस सालों पुराने शो के सितारे आज भी घर-घर में पॉपुलर हैं। अब इस शो की तरह ही ‘रामायण’ का नया रूपांतरण सोनी टीवी पर देखने को मिलने वाला है, वो भी साल के पहले ही दिन से। साल पहले ही दिन भगवान राम और माता सीता खुद आपके घर टीवी के जरिए दर्शन देने आ रहे हैं। भगवान राम की कथा को उसके सबसे सच्चे और शुद्ध रूप में जीवंत करते हुए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन दर्शकों के लिए ‘श्रीमद रामायण’ प्रस्तुत कर रहा है। इसका प्रीमियर 1 जनवरी, 2024 को होगा और यह हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा।
टीवी पर फिर दिखेगी भगवान राम की झलक
यह पौराणिक गाथा भारतीय परिवारों को एक प्राचीन आध्यात्मिक युग में ले जाने का वादा करती है, जो संपूर्ण मूल्यों और जीवन की सीख पर प्रकाश डालती है, जो आज भी प्रासंगिक हैं। चैनल ने महान भारतीय महाकाव्य का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें दर्शकों को मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम की खूबसूरती से परिचित कराया गया है और टेलीविजन अभिनेता सुजय रेऊ भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।
प्रोमो यहां देखें
अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बारे में बोलते हुए सुजय रेऊ कहते हैं, ‘श्रीमद रामायण में यह अवसर पाकर मैं सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। ऐसे अत्यधिक पूजे जाने वाले देवता का किरदार निभाना सिर्फ एक भूमिका नहीं है, यह एक गहरी जिम्मेदारी और अभूतपूर्व आध्यात्मिक यात्रा है। भगवान राम की कालातीत कथा ने हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रखी है, और उनकी यात्रा को जीवंत करने का यह मौका मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है।’
ऐसी होगी माता सीता की झलक
वहीं इस शो में माता सीते के किरदार में प्राची बंसल नजर आने वाली हैं। उनकी झलक भी एक प्रोमो के जरिए दिखाई गई है। प्राची इस रोल में शानदार अभिनय करती नजर आ रही हैं। माता सीता की तरह ही प्राची भी सौम्य और शांत नजर आ रही हैं। उनका चित्रण भी श्री राम की तरह खूबसूरती से किया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *