Share

तमिलनाडु में चक्रवात प्रभावित लोगों को मिलेंगे 6-6 हजार रुपये, CM स्टालिन ने किया ऐलान
तमिलनाडु में आए चक्रवाती तुफान मिगजॉम ने भारी तबाही मचाई है। वहीं सीएम स्टालिन ने चक्रवात से प्रभावित लोगों को 6-6 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
चक्रवात प्रभावित लोगों को मिलेंगे 6-6 हजार रुपये।
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्य में ‘मिगजॉम’ तूफान से प्रभावित लोगों को 6-6 हजार रुपये की नकद सहायता देने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने फसल खराब होने पर मिलने वाले मुआवजे सहित विभिन्न श्रेणियों में राहत राशि बढ़ाने की शनिवार को घोषणा की। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, यह सहायता उन लोगों को दी जाएगी जिनकी आमदनी चक्रवात के कारण प्रभावित हुई है। सरकार यह सहायता राशन की दुकानों पर कैश के रूप में देगी। क्षेत्र के लिए राहत की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भी लिखा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *