Share

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, जानिए इनके बारे में
बसपा प्रमुख मायावती की गैरमौजूदगी में बसपा की कमान किसे मिलेगी आज इसका जवाब मिल गया है। मायावती ने अपने भतीजे को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है।
अपने भतीजे आकाश आनंद के साथ मायावती-
अपने भतीजे आकाश आनंद के साथ मायावती बसपा प्रमुख मायावती ने अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। रविवार को हुई मीटिंग में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को उत्तराधिकारी घोषित किया। मायावती की गैर मौजूदगी में अब आकाश आनंद ही बसपा की कमान संभालेंगे। मायावती ने अभी कुछ महीने पहले ही आकाश आनंद को बसपा का राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर बनाया था। आकाश को बसपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। आकाश आनंद ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई चुनावी रैलियां भी की थी।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी
बीजेपी विधायकों से जेपी नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की बात, जानें किस चीज पर हुई चर्चा
लोकसभा सांसद दानिश अली को बसपा ने सस्पेंड किया, पार्टी ने बताई कार्रवाई की ये वजह
कार और डंपर की टक्कर लगी आग-
बरेली-नैनीताल हाइवे पर भीषण हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 8 लोग जिंदा जले, एक बच्चा भी शामिल
बसपा नेता ने की पुष्टि
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता उदयवीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मायावती ने आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। उदयवीर सिंह ने बताया कि पार्टी नेताओं की मीटिंग में मायावती ने कहा कि उनके न रहने पर आकाश आनंद बसपा की कमान संभालेंगे। जिन राज्यों में बसपा का संगठन कमजोर है वहां भी आकाश आनंद पार्टी को मजबूती देने के लिए काम करेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *