। ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को Biggest लीडर, Tough और सॉलिड लीडर बताया

4
Share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 96 घंटे में दूसरी बार PM Modi की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को Biggest लीडर, Tough और सॉलिड लीडर बताया है। जानें डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी के बारे में क्या-क्या कहा।
नरेंद्र मोदी, दुनिया के सबसे बड़े लीडर हैं। नरेंद्र मोदी, दुनिया के सबसे Tough और सबसे सॉलिड लीडर हैं। ये बात दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कही है। 96 घंटों में ये दूसरा मौका है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी की इतनी तारीफ की है। ट्रंप ने पीएम मोदी को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी बड़ा लीडर बताया है। ट्रंप ने ये भी कहा है कि पीएम मोदी लगातार 12 साल से हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी बहुत सॉलिड हैं। एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप से सवाल पूछा गया कि उनके लिए ग्रेट लीडर की परिभाषा क्या है तो इसके जवाब में उन्होंने पीएम मोदी का नाम लिया। उन्होंने पीएम मोदी के नॉनस्टॉप 12 साल का जिक्र किया। फिर, डोनाल्ड ट्रंप से जब ये सवाल पूछा गया कि उनके लिए ग्रेटेस्ट लीडर कौन हैं, तो इसके जवाब में भी उन्होंने पीएम मोदी का ही जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया का सबसे रिस्पेक्टेड वर्ल्ड लीडर कहा।जब ट्रंप से पूछा गया कि आपकी नजर में महान नेता की परिभाषा क्या है, आप इसे कैसे परिभाषित करते हैं। तो ट्रंप ने कहा कि नेताओं के तो बहुत सारे प्रकार होते हैं। उदाहरण के तौर पर, मैं ये नाम फिर से ले लूंगा क्योंकि वो काफी शानदार हैं। मैंने जिंदगी भर भारत को देखा है। वहां, बस पीएम बदलते रहते थे। कोई छह महीने आता, कोई एक साल और अचानक प्रधानमंत्री मोदी वहां आ जाते हैं वो अब 12 साल से ज्यादा समय से वहां हैं। बहुत मजबूत तरीके से और वो ये सब शांति से करते हैं।