Share

कल होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक टली, सामने आई ये वजह
इंडिया गठबंधन की कल 6 दिसंबर को बैठक होने वाली थी। फिलहाल इस बैठक को टाल दिया गया है। वहीं इंडिया गठबंधन की अगली बैठक को लेकर अभी तक कोई तारीख भी नहीं बताई गई है।
इंडिया गठबंधन की बैठक को टाल कर दिया गया है। यह बैठक कल 6 दिसंबर को होने वाली थी। वहीं कुछ महत्वपूर्ण लोगों के इस बैठक में नहीं पहुंच पाने की खबरें सामने आ रही थीं, जिसके बाद बैठक को फिलहाल टालने का फैसला लिया गया है। बता दें कि रविवार और सोमवार को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना हुई। पांच राज्यों में से तीन राज्यों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिली। वहीं कांग्रेस को तेलंगाना में, जबकि ZPM को मिजोरम में पूर्ण बहुमत मिली है। वहीं रविवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्ष के सभी 28 दलों को बैठक के लिए बुलाया था। बता दें कि यह इंडिया गठंधन की चौथी बैठक होने वाली थी।
इस बैठक में पांच राज्यों के चुनावी नतीजों की समीक्षा भी की जानी थी। इससे पहले भी इंडिया गठबंधन की तीन बैठकें हो चुकी हैं। इंडिया गठबंधन की पहली बैठक पटना में आयोजित की गई थी। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस बैठक की अगुआई की थी। इंडिया गठबंधन की पहले बैठक 23 जून को हुई थी। इसके बाद इंडिया गठबंधन की दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में बुलाई गई थी। इस बैठक में इंडिया गठबंधन का फुल फॉर्म बताया गया। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच मुंबई में बुलाई गई। इस बैठक में पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई थी। वहीं अब कल यानी 6 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक होने वाली थी, जिसे टाल दिया गया है।
कई बड़े नेता बैठक में नहीं हो रहे थे शामिल
माना यह भी जा रहा है कि इस बैठक में कई बड़े नेता नहीं जाने वाले थे, इसलिए इस बैठक को टाला गया है। इस बैठक में ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और अखिलेश यादव जैसे नेता नहीं शामिल होने वाले थे। कहा यह भी जा रहा है कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस द्वारा घटक दलों का अनादर करने से कुछ पार्टी के नेता नाराज भी हैं। वहीं अब इंडिया गठबंधन की अगली बैठक कब होगी इसको लेकर भी अभी तक कोई तारीख नहीं बताई गई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि पांच राज्यों की मतगणना के बाद गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसका खामियाजा इंडिया गठबंधन को आगामी लोकसभा चुनावों में भी भुगतना पड़ सकता है

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *