Share

वाघा बॉर्डर पार कर भारत आई पाकिस्तानी दुल्हन, हिंदुस्तानी दूल्हे के साथ रचाएगी शादी
भारत सरकार की ओर से वीजा मिलने के बाद पाकिस्तानी दुल्हन आज हिंदुस्तान में प्रवेश की। अपने मंगेतर कोलकाता के रहने वाले समीर खान से निकाह करने के लिए जावरिया खानम भारत पहुंची हैं।
हिंदुस्तान का लड़का और पाकिस्तान की लड़की दोनों भारत में जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पाकिस्तानी दुल्हन को भारत का वीजा नहीं मिल पा रहा था, जिससे दोनों परिवारों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, अब भारत सरकार ने पाकिस्तानी दुल्हन को वीजा दे दिया है। ऐसे में पाकिस्तानी युवती जावरिया खानम आज यानी मंगलवार को अमृतसर के अटारी बार्डर के रास्ते भारत में प्रवेश करेंगी। उन्हें भारत सरकार ने 45 दिन का वीजा दिया है।
कराची की रहने वाली जावरिया खानम अपने मंगेतर कोलकाता के रहने वाले समीर खान से शादी करने के लिए भारत पहुंच रही हैं। कराची निवासी अजमत इस्माइल खान और उनकी बेटी जावरिया खानम का स्वागत समीर खान और उनके पिता अहमद कमाल खान युसूफजई अमृतसर के अटारी बार्डर पर करेंगे। इस समय कोलकाता निवासी समीर खान और उनके पिता पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव कादियां में अपने जानकारों के यहां ठहरे हुए हैं।
शादी की तारीख तय हो गई, लेकिन जब जावरिया ने भारत आने के लिए वीजा अप्लाई किया तो वह कैंसिल हो गया। इससे परिवार वाले काफी हताश हो गए, उन्होंने दोबारा से वीजा अप्लाई किया। दूसरी बार भी जावरिया का वीजा कैंसिल हो गया। इसके बाद पंजाब के कादियां के एक सामाजिक कार्यकर्ता मकबूल अहमद कादियां के प्रयासों से उन्हें वीजा मिला है। फिलहाल ये वीजा 45 दिनों के लिए मिला है। जावरिया खानम अमृतसर आते ही अमृतसर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगी। कुछ दिनों में जावरिया और समीर की शादी हो जाएगी। इसके बाद वो भारत सरकार से लंबे समय के लिए वीजा विस्तार के लिए आवेदन करेंगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *