Share

प्रयागराज के ‘सर तन से जुदा’ वाले मामले में कई एंगल से जांच कर रही पुलिस, हत्यारे की इंटरनेट हिस्ट्री ने उगले कई राज
पुलिस को जांच और पूछताछ में पता चला है कि हत्याकांड को अंजाम देने से पहले लारेब ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर घर में ही अभ्यास किया था, जिससे हत्याकांड को अंजाम देते समय कोई चूक ना हो।
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चाक़ू से बस कंडेक्टर का गला रेतने वाले मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को हैरान कर देने वाले कई तथ्य मिल रहे हैं। पुलिस जांच के दौरान लारेब के परिवार के भी बैंक एकाउंट, ट्रैवलिंग हिस्ट्री और कॉल डिटेल्स खंगालने मे जुटी हुई है। पुलिस को शक है कि इस दुर्दांत कांड में परिवार की भी भूमिका हो सकती है।आरोपी किसी संगठन या कट्टरपंथियों के संपर्क में हो सकता है
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस तरीके से लारेब ने सर तन से जुदा करने की ये साहिश रची, उससे शक है कि वो किसी संगठन या कट्टरपंथियों के संपर्क में हो सकता है। इसी के चलते परिवार की भूमिका की भी जांच हो रही है। इसके अलावा एटीएस लारेब हाशमी के प्रतिबंधित संगठनों के साथ कनेक्शन की जांच में जुटी है। लारेब ने बस कंडक्टर पर हमला लोन वुल्फ अटैक की तरह हमला किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लोन वुल्फ अटैक आतंकी संगठन प्रशिक्षण के दौरान आतंकियों को देती है। जिसमे हमलावर भीड़ भाड़ वाले इलाक़े, मार्किट जैसी जगह पर अकेले ही घुस जाता है और हमला करता है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या लारेब को लोन वुल्फ अटैक की ट्रैनिंग दी गयी या फिर वो सेल्फ रेडिकलाइस है?
लारेब का मोबाइल, लैपटॉप और 3 डायरी बरामद हो चुकी हैं
वहीं लारेब का मोबाइल, लैपटॉप और 3 डायरी बरामद की हैं। पुलिस और ATS को उम्मीद है कि यह सभी चीजें उसके कनेक्शन का राज खोलेंगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब वे साफ हो चुका है कि लारेब का कंडक्टर पर हमला कोई पुराना टिकट को लेकर पैसों का विवाद नही है। बल्कि लारेब कट्टरपंथ और जेहाद के रास्ते पर था। इसके साथ ही लारेब इंटरनेट हिस्ट्री से साफ है कि वो पाकिस्तानी मौलवी रिज़वी, कट्टरपंथियों की तकरीरे, जेहाद से जुड़े आर्टिकल, तालिबान के नरसंहार करने वाले वीडियो और इजराइल फिलिस्तीन से जुड़े वीडियो लगातार सर्च करता और देखता था। पुलिस अब लारेब के मोबाइल और लैपटॉप की फोरेंसिक जांच तो करवा ही रही है। साथ ही लारेब कि ट्रेवल हिस्ट्री की भी पड़ताल कर रही है कि वो पिछले कुछ समय मे किस किस से मिलता था और कहां-कहां गया था।हत्यारे ने हत्या को अंजाम देने से पहले देखे थे कई वीडियो
पुलिस को शक है कि इस मामले के तार राजस्थान के उदयपुर कन्हैया कांड से ही तो नहीं जुड़े है। इसके साथ ही चापड़ से हमला करने वाले बीटेक स्टूडेंट लारेब हाशमी ने हमला करने से पहले तालिबान के कुछ वीडियो भी यूट्यूब पर देखे थे। पुलिस को तालिबान में सजा देने के लिए गर्दन काटने वाले कुछ वीडियो लारेब के यूट्यूब हिस्ट्री में दिखाई पड़े हैँ। हालांकि लारेब ने पूछताछ में बताया है कि वह बस कंडक्टर हरिकेश का सर तन से जुदा तो नहीं करना चाहता था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *