Share

लखनऊ को मिली सौगात, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 50 बेड के अस्पताल का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अस्पताल में सभी तरह के इलाज की सुविधा होगी। इससे क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों की ओर रुख नहीं करना होगा।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को लखनऊ के आलमबाग चंदर नगर में 50 बेड के अस्पताल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में सभी तरह के इलाज की सुविधा होगी। इससे क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों की ओर रुख नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोल रही है। इससे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में डॉक्टरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि नए अस्पताल बनाए जा रहे हैं, ताकि मरीजों को उसके जिले में आधुनिक इलाज मिल सके। अस्पतालों को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है। केंद्र सरकारी की नई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों का भरोसा सरकारी अस्पतालों में बढ़ रहा है। इसी भरोसे को बढ़ाने के लिए लगातार सरकार प्रयासरत है। मरीजों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।”सीटी स्कैन जांच कराई जा रही है”
उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। किडनी मरीजों की मुफ्त डायलिसिस हो रही है। सीटी स्कैन जांच कराई जा रही है। जल्द ही एमआरआई जांच की सुविधा भी चुनिंदा अस्पतालों में होगी। पोर्टबल एक्सरे मशीनों से अस्पतालों को लैस किया जा रहा है। आईसीयू और वेंटिलेटर बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं। अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जा रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *