Share

कल यूपी में बंद रहेंगी नॉन वेज की सभी दुकानें, योगी सरकार ने दिया आदेश
योगी सरकार ने शनिवार को प्रदेश में सभी स्लॉटर हाउस और मांस बेचने वाली दुकाने बंद रखने का आदेश दिया है। सरकार ने यह आदेश 25 नवंबर को टीएल वासवानी की जयंती के चलते दिया है।
लखनऊ: अभी तक आपने ड्राई डे सुना होगा, लेकिन अब उत्तर प्रदेश नो नॉन वेज डे भी घोषित कर दिया गया है। यूपी की योगी सरकार ने शनिवार 25 नवंबर को प्रदेश के सभी स्लॉटर हाउस और मांस बेचने वाली सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। इस बाबत सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि 25 नवंबर को प्रदेश में मांस बेचने वाली सभी दुकाने बंद रहेंगी।
प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी मंडल आयुक्तों, नगर आयुक्तों और जिलाधिकारियों को विशेस सचिव ने पत्र लिखते हुए कहा कि महावीर जयंती, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती, शिवरात्रि महापर्व और साधू टीएल वासवानी की जयन्ती पर प्रदेश में नो नॉन वेज डे रहेगा। इस दिन सभी मांस की दुकानें और स्लॉटर हाउस बंद रखे जायेंगे। शनिवार 25 नवंबर को टीएल वासवानी की जयंती है और इसी वजह से मांस की दुकानें और स्लॉटर हाउस बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।’आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए’
आदेश में कहा गया है कि समस्त नगर स्थानीय निकायों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का कहा गया है। गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते शनिवार को निर्यात के लिए निर्मित उत्पादों को छूट देते हुए हलाल प्रमाणन वाले खाद्य उत्पादों के उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *