Share

योगी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, घटा दिया सरकारी बसों का किराया
सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक सरकारी एसी बसों का किराया घटाया जाएगा। इससे आम यात्रियों को किराए में राहत मिलेगी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बढती हुई सर्दियों देखते हुए बड़ा फैसला लिया। इस फैसले से यात्रियों को बड़ा फायदा होने वाला है। सरकार ने शीतकाल में बसों के लोड फैक्टर को देखते हुए यूपी सरकार ने किराए में कमी करने का निर्णय लिया है। शरद ऋतु में लोड फैक्टर में संभावित गिरावट व वातानुकूलन संयंत्र के कार्यशील न रहने के कारण परिवहन निगम को किराए में कमी के निर्देश दिए गए हैं।योगी सरकार का जिला और पुलिस प्रशासन को सख्त आदेश, टॉप-10 अपराधियों को जल्द कराएं सजा यूपी में बंद रहेंगी नॉन वेज की सभी दुकानें
कल यूपी में बंद रहेंगी नॉन वेज की सभी दुकानें, योगी सरकार ने दिया आदेश
किराए में 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक छूट मिलेगी
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह ने बताया कि वातानुकूलित सेवाओं को भी लाभप्रद बनाए जाने के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। साथ ही लोगों को भी शीतकाल में कम खर्च में ठंड से बचाव के साथ यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि बसों के किराए में 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक छूट प्रदान की जाएगी। वातानुकूलित 3 गुणा 2 सीटर बसों में प्रति किलोमीटर 1.47 रुपए, 2 गुणा 2 सीटर बसों का किराया 1.74 रुपए प्रति किलोमीटर, वातानुकूलित शयनयान का 2.33 रुपए, एवम वॉल्वो (हाई एंड) का किराया 2.58 रुपए प्रति किलोमीटर होगा। 25 नवंबर को बंद रहेंगी नॉन वेज की दुकानें
वहीं इससे पहले योगी सरकार ने शनिवार 25 नवंबर को प्रदेश के सभी स्लॉटर हाउस और मांस बेचने वाली सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। इस बाबत सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि 25 नवंबर को प्रदेश में मांस बेचने वाली सभी दुकाने बंद रहेंगी। सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी मंडल आयुक्तों, नगर आयुक्तों और जिलाधिकारियों को विशेस सचिव ने पत्र लिखते हुए कहा कि महावीर जयंती, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती, शिवरात्रि महापर्व और साधू टीएल वासवानी की जयन्ती पर प्रदेश में नो नॉन वेज डे रहेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *