Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने अहमदाबाद जाएंगे, 19 नवंबर को होगा मुकाबला
क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच अहमदाबाद में 19 नवंबर को खेला जाएगा। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मैच को देखने के लिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ODI वर्ल्ड कप क्रिकेट का फाइनल मैच देखने के लिए अहमदाबाद जाएंगे। यह मैच रविवार 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुकी है। फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका मैच के विजेता टीम से होगा।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जानेवाले इस मुकाबले को देखने के लिए दुनिया भर से लोग आएंगे। दर्शकों के मनोरंजन की भी पूरी तैयारी की गई है। मैच से पहले स्टेडियम में एयरफोर्स सूर्यकिरण की ओर से एयर शो होगा। इस एयरशो का रिहर्सल आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया गया। एयर शो की रिहर्सल देखकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। अब फाइनल के दिन मैच से पहले एक बार फिर स्टेडियम में एयर शो देखने को मिलेगा। इसके अलावा कुछ सेलिब्रिटीज भी इस मैच को देखने पहुंचेंगे। स्टेडियम में उनका भी प्रदर्शन होगा।
इससे पहले पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप फाइनल में प्रवेश करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के “शानदार प्रदर्शन” की तारीफ की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “ भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया। शानदार बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने हमारी टीम के लिए मैच (में जीत को) पक्का कर दिया। फाइनल के लिए शुभकामनाएं।” उन्होंने मोहम्मद शमी की गेंदबाजी की भी सराहना की और कहा कि क्रिकेट प्रेमी इसे पीढ़ियों तक याद रखेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा, “ यह सेमीफाइनल शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन की वजह से और भी खास हो गया है। इस मैच में और विश्व कप के दौरान मोहम्मद शमी की गेंदबाजी को क्रिकेट प्रेमी आने वाली पीढ़ियों तक याद रखेंगे। शमी ने अच्छा खेला।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए भारतीय टीम की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने ‘बॉस की तरह’ फाइनल में प्रवेश किया है। शाह ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 50वां शतक बनाने के लिए विराट कोहली को भी बधाई दी और कहा कि यह उनकी उत्कृष्ट खेल भावना, समर्पण और निरंतरता का प्रमाण है

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *