किसी अमृत से कम नहीं है ये Superfood, पूरे शरीर का कायाकल्प करने का दम रखता है

22
Share

किसी अमृत से कम नहीं है ये Superfood, पूरे शरीर का कायाकल्प करने का दम रखता है
कार्तिक का महीना चल रहा है और इस महीने को आंवले के लिए खास माना जाता है। पर बहुत से लोगों को नहीं पता कि इस फल को अमृतफल कहा जाता है क्योंकि ये शरीर की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। तो, जानते हैं आंवला कैसे एक सुपरफूड है और इसका सेवन क्यों आपको कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है।
कार्तिक का महीना बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस महीने को लोग सेहत से जुड़ा हुआ मानते हैं। इसी कड़ी में आंवले के फल को खास माना जाता है जो कि आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद कर सकता है। दरअसल, इस फल को सुपरफूड कहा जाता है जिसका सेवन करना शरीर में कई समस्याओं से बचा सकता है। लेकिन, सोचने वाली बात ये है कि इस सुपरफूड क्यों कहते हैं और इसमें ऐसा क्या है जो कि पूरे शरीर के लिए काम आ सकती है। तो, जानते हैं शरीर के लिए आंवला के फायदे
किसी अमृत से कम नहीं है ये
1. इतने विटामिन और खनिजों का घर
आंवला में विटामिन ए, विटामिन बी1 और विटामिन सी है। इसके अलावा इसमें जिंक, आयरन और कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो कि आप कई प्रकार से सेहतमंद रखने में मदद कर सकता है। ये न सिर्फ हार्मोनल हेल्थ को सही करता है बल्कि, ये दिल, आंत पेट और लिवर से जुड़ी समस्याओं से भी बचाता है। तो, बस इन तमाम वजहों से आपको आंवला का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा ये तमाम तत्व स्किन और बालों की समस्याओं के लिए फायदेमंद है।
खतरनाक हो सकता है लिवर की गर्मी बढ़ना, लक्षण जान हो सकती है आपको घबराहट!
2. इम्यूनिटी बूस्टर है आंवला
आंवला इम्यूनिटी फूड है क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण हैं जो कि आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। ये आपके इम्यून टी सेल्स को बढ़ावा देता है और शरीर को तमाम रोगों से लड़की ताकत देता है। इससे मौसम बदलने पर भी आप इन बीमारियों के शिकार नहीं होंगे। तो, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको रोजाना एक आंवला खाना चाहिए।
खाना बनाने के लिए कौन सा तेल है सबसे अच्छा, खरीदते वक्त जरूर चेक कर लें ये चीजें
3. कई बीमारियों में फायदेमंद आंवला
आंवले की खास बात ये है कि इसका सेवन डायबिटीज, हाई बीपी समेत कई बीमारियों से से बचाव में मदद करता है। इसका विटामिन सी धमनियों के लिए एक स्क्रब की तरह काम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। ये खून को पतला करता है, साथ ही हाई कोलेस्ट्रॉल और फैटी लिवर के खतरे को भी कम करता है। इसके अलावा जिनको स्किन और लिवर आदि से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए भी आंवला एक सुपरफूड है।

LEAVE A REPLY