Share

क्या अखिलेश यादव और नीतीश कुमार के बयानों के बाद I.N.D.I.A गठबंधन में दरार पड़ गई है?
I.N.D.I.A गठबंधन के 2 प्रमुख सहयोगियों के बयान से सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। अखिलेश यादव और नीतीश कुमार के बयानों से लगता है कि I.N.D.I.A गठबंधन में दरार की खाई बढ़ रही है।
गठबंधन जब से बना है, तभी से विवादों में घिरा हुआ है। कभी सत्ताधारी बीजेपी सरकार उस पर हमला करती है तो कभी वह खुद अपने ही नेताओं की वजह से विवादों में आ जाता है। सबसे बड़ी समस्या भी यही है कि गठबंधन में शामिल दलों के नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर देते हैं। इससे गठबंधन के अंदर का कलेश जनता के सामने आ जाता है।
ऐसे में इंडिया टीवी ने एक पोल करते हुए जनता से सवाल किया कि क्या अखिलेश यादव और नीतीश कुमार के बयानों के बाद I.N.D.I.A गठबंधन में दरार पड़ गई है? इस पोल में कुल 10,421 लोगों ने वोट किया। जिसमें 85 फीसदी लोगों ने ‘हां’ में जवाब दिया, वहीं ’10’ फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया। महज 5 फीसदी लोगों ने ही ‘कह नहीं सकते’ विकल्प चुना। गठबंधन के सहयोगी दल समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन के तले बात आगे बढ़ती है तो सपा यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 65 पर चुनाव लड़ेगी और 15 सीटें गठबंधन के सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएंगी। मतलब साफ है कि अखिलेश 65 सीटों के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते। गौरतलब है कि साल 2024 के चुनाव में 28 विपक्षी दल इस गठबंधन के अंतर्गत आते हैं। ये सभी बीजेपी को हराने के लिए एकजुट हुए हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को गठबंधन को लेकर चिंता जताई थी। नीतीश ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि हम लोगों ने एकजुट होकर और कांग्रेस को आगे करके विपक्षी एकता की मुहिम को आगे बढ़ाया था, लेकिन उनको (कांग्रेस) इसकी कोई चिंता नहीं है। सीट शेयरिंग पर चर्चा तक नहीं हुई है। अब चुनाव के बाद कांग्रेस खुद ही सबको बुलाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *