Share

‘अगर ED ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया, तो जेल से चलेगी दिल्ली की सरकार’, विधायकों की बैठक के बाद बोलीं आतिशी
ED ने 30 अक्टूबर को एक नोटिस भेजकर अरविंद केजरीवाल को 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्हें दिल्ली शराब घोटाले में समन भेजा गया था। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने ED के इस समन को गैरक़ानूनी बताया था और जांच एजेंसी के सामने पेश होने से साफ़ इनकार कर दिया था।
दिल्ली शराब घोटाले में ED का समन अरविंद केजरीवाल को पिछले दिनों मिले समन के बाद राजनीति एक बार फिर से तेज हो गई है। सीएम केजरीवाल ने आज सोमवार को आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों की बैठक बुलाई थी। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने कहा कि इस मामले में ईडी को एक राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।
‘बीजेपी को आम आदमी पार्टी से सबसे ज्यादा डर’ सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा समस्या आम आदमी पार्टी से है। यह लोग हमारे विधायकों, सांसदों पर फर्जी के मुकदमे करा रहे हैं। अब यह लोग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की फिराक में हैं। सौरभ ने बताया कि आज की बैठक में सभी विधायकों ने अपनी बातें रखीं और सभी ने अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की ‘गिरफ्तार होने के बाद जेल से चलेगी दिल्ली सरकार’ वहीं आतिशी ने कहा कि ये लोग चाहे तो अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दे, लेकिन वह सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अगर सीएम को गिरफ्तार किया जाता है तो दिल्ली की सरकार जेल से चलेगी। हम इस मामले में कोर्ट जाकर परमिशन लेंगे, जिससे जेल में कैबिनेट की बैठक हो सके और अधिकारी भी जेल में जाकर जरुरी कागजों पर सीएम के हस्तक्षार ले सकें। उन्होंने कहा कि आप तमाम कोशिशें कर लें, लेकिन अरविंद केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे और गिरफ्तार होने पर जेल से ही सरकार चलाएंगे।मनीष सिसोदिया को जमानत ना मिलने पर उठाया सवाल वहीं मनीष सिसोसिया को जमानत ना मिलने पर सवाल उठाते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ED से कई सवाल पूछे थे। ED इनका जवाब तक नहीं दे सकता था। लेकिन इसके बाद भी मनीष सिसोदिया को जमानत ना मिलना बेहद ही हैरतअंगेज है। उन्होंने कहा कि ED अभी तक यह नहीं बता सकी है कि मनीष सिसोदिया के पास से क्या बरामद हुआ? उनके पास अगर पैसा आया तो वह कहां से आया और अब वह कहां है? ईडी को अब तक कुछ नहीं मिला है, लेकिन तब भी उन्हें जमानत नहीं मिली।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *