Share

यूपी पुलिस ने अलीगढ़ से ISIS से जुड़े दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ आपत्तिजनक सामान
यूपी ATS ने बताया कि यह दोनों अपने जैसों को जोड़कर एक ग्रुप बना रहे थे। इसके साथ ही यह अपने हैंडलर्स के निर्देशों पर उत्तर प्रदेश में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस को आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलीगढ़ से ISIS से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ISIS से जुड़ा काफी आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की आतंक रोधी शाखा ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लीग ISIS की विचारधारा से प्रभावित होकर उसकी शपथ ले चुके हैं। इसके साथ ही वे देशविरोधी कामों को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। दोनों के पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद
पुलिस ने बताया कि ये लोग ISIS से जुड़े लोगों के निर्देश पर देश में एक आतंकी जेहाद के लिए एक ग्रुप बना रहे थे। इसके साथ ही यह अपने हैंडलर्स के निर्देशों पर उत्तर प्रदेश में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। ATS ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि उन्होंने अलीगढ़ के रहने वाले अब्दुल्ला अर्सलान और माज बिन तारिक को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से ISIS के प्रिंटेड प्रतिबंधित साहित्य और ऐसे ही साहित्य और ISIS आपत्तिजनक प्रोपेगेंडा से भरी हुई पेन ड्राइव बरामद की है। गिरफ्तार के बाद पुलिस ने दोनों ने कोर्ट में पेश किया, जहां इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।जुलाई में AMU से गिरफ्तार हुए था ऑपरेटर
वहीं इससे पहले इसी साल जुलाई में एनआईए ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक छात्र को गिरफ्तार किया था। यह छात्र आतंकी संगठन आईएसआईएस के ऑपरेटिव के तौर पर काम करता था। आरोपी छात्र का नाम फैजान अंसारी ऊर्फ फैज था और उसकी उम्र 19 साल बताई गई थी। एनआईए की ओर से यह बताया गया कि फैजान की गिरफ्तारी झारखंड स्थित मकान और उत्तर प्रदेश स्थित उसके किराए के मकान में तलाशी लेने के बाद की गई थी। इस दौरान यहां से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज जब्त किए गए थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *