Share

दो शातिर चोरों ने अपने भाई के घर को ही बनाया निशाना, 11 लाख कैश और 9 तोला सोना चुराया
थाना अंकुर विहार पर कासिम अली ने सूचना दी कि कोई अज्ञात चोर घर की अलमारी से 11 लाख रुपये कैश, 9 तोले सोना और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस व मैनुअल इनपुट के माध्यम से घटना का खुलासा किया।
गाजियाबाद के थाना अंकुर विहार पुलिस टीम ने एक घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए 9,15,200 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद आभूषण की कीमत करीब 5 लाख रुपये है।
इस घटना में बड़ी बात यह रही कि दोनों चोरों ने अपने ही चचेरे-ममेरे भाई के मकान को निशाना बनाया था और वहां से चोरी कर फरार हो गए थे। 26 अक्टूबर को थाना अंकुर विहार पर कासिम अली ने सूचना दी कि कोई अज्ञात चोर घर की अलमारी से 11 लाख रुपये कैश, 9 तोले सोना और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया हैपुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस व मैनुअल इनपुट के माध्यम से घटना का खुलासा किया। पुलिस ने उमर और अमन को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों कासिम के रिश्तेदार हैं। दोनों के पास घर में रखे रुपये और आभूषण की जानकारी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *