Share

‘चिरकुट नेता’, अजय राय के बयान से चिढ़े अखिलेश यादव, कांग्रेस को दे दी ये नसीहत
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के बयान से अखिलेश यादव इतने खफा हो गए कि उन्होंने नाम लिए बिना उन्हें ‘चिरकुट नेता’ कह दिया और कांग्रेस को एक नसीहत भी दे दी।सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय।
लखनऊ: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में I.N.D.I.A. गठबंधन के तहत कांग्रेस द्वारा सीट नहीं दिए जाने से समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव व्यथित हो गए। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि अगर उन्हें पता होता कि विपक्ष का गठबंधन विधानसभा स्तर के चुनाव के लिए नहीं है तो उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में गठबंधन के लिए बातचीत ही नहीं करती। उन्होंने यह कहा कि अगर सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए तालमेल की बात होगी तो उस पर ही विचार किया जाएगा। सपा सुप्रीमो ने गुस्से में कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष को ‘चिरकुट नेता’ तक कह दिया।
अखिलेश यादव ने विपक्षी ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन में शामिल होने के बावजूद मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा बुधवार को 22 और सीट पर प्रत्याशी घोषित किए जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हाल में मध्य प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई थी और सपा के लोगों से बातचीत की थी। उन्होंने कहा, ‘उस बैठक में सपा नेताओं ने मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी के पिछले प्रदर्शन के बारे में बताया था। उस वक्त उन्हें आश्वासन दिया गया था कि गठबंधन के तहत सपा को 6 सीट देने पर विचार किया जाएगा लेकिन जब प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए तो समाजवादी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई।’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *