Share

ED की बड़ी कार्रवाई, Vivo के 3 एक्जिक्यूटिव और LAVA के एमडी को किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से चीनी फोन निर्माता कंपनी Vivo और LAVA फोन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। VIVO के 3 एक्जिक्यूटिव की गिरफ्तारी हुई है जिनमें एक चीनी नागरिक भी शामिल है। साथ ही LAVA के इंटरनेशनल एमडी को भी गिरफ्तार किया गया है।
बीते कुछ दिनों से प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा देशभर में मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। अब ED की जद में VIVO और LAVA जैसी बड़ी कंपनियों के नाम भी आ गए हैं। मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ED ने VIVO के 3 एक्जिक्यूटिव और LAVA के इंटरनेशनल एमडी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई VIVO के 3 एक्जिक्यूटिव की गिरफ्तारी में एक चीनी नागरिक भी शामिल है। चारों आरोपियों को ED द्वारा जल्द ही कोर्ट में पेश किया जा सकता है, जहां इन सभी की कस्टडी की मांग की जाएगी। जानकारी के अनुसार, ED ने इन सभी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है और PMLA एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने इन आरोपियों के ठिकानों पर 9 अक्टूबर को छापेमारी की थी और यहां से 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की थी। इसके बाद एक चीनी नागरिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान चीनी नागरिक गुआंगवेन क्यांग उर्फ ​​एंड्रयू कुआंग, राजन मलिक, और नितिन गर्ग के रूप में की गई है। साथ ही LAVA इंटरनेशनल के एमडी हरिओम राय की भी गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि ED की ओर से इस मामले में 3 फरवरी, 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर के जांच शुरू की गई थी। अब जाकर ED ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *