Share

PM मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन घोषित महिला सशक्तीकरण योजना की प्रगति की समीक्षा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस को अपने भाषण में अन्य योजनाओं की घोषणा करते हुए यह भी कहा था कि 15,000 महिला सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स को खेती और संबंधित कार्यों के लिए ड्रोन दिये जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तीकरण और जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर हुई प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार को एक हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की। उन्होंने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में महिलाओं के सशक्तीकरण और जन औषधि केंद्रों की संख्या से जुड़ी इन योजनाओं के बारे में एलान किया था। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स या आंगनवाड़ियों से जुड़ीं 2 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने की बात कही थी। पीएम मोदी ने आज की मीटिंग में इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनेक आजीविका प्रयासों का भी जायजा लिया।
पीएम मोदी ने विस्तार से रणनीति की समीक्षा की
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में 15,000 महिला सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स को खेती और संबंधित कार्यों के लिए ड्रोन दिये जाने की बात कही थी। सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री को महिला स्वयं-सहायता समूहों या सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को ट्रेनिंग देने से लेकर उनके कामकाज पर निगरानी रखने तक योजना के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी गयी। मोदी ने भारत में जन औषधि केंद्रों की संख्या मौजूदा 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने का भी उल्लेख किया था। उन्होंने आज की बैठक में इसके विस्तार के लिए रणनीति की समीक्षा की।
एशियन गेम्स के खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी
इस बीच पीएम मोदी ने मंगलवार को ही भारतीय खिलाड़ियों को ज्यादा कामयाबी हासिल करने की उनकी कोशिश में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि देश एशियाई खेलों के अगले सत्र में हांगझोउ खेलों से बेहतर प्रदर्शन करेगा। भारतीय खिलाड़ियों ने महाद्वीपीय खेलों के इतिहास में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 28 गोल्ड सहित 107 मेडल जीते और देश पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा। मोदी ने महिला खिलाड़ियों को भी बधाई दी और कहा कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और 660 सदस्यीय दल द्वारा हासिल किए गए आधे मेडल जीते।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *