Share

नूंह में 28 अगस्त को निकलने वाली यात्रा को लेकर धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवाएं भी सस्पेंड, अधिकारी का बयान सामने आया
हरियाणा के नूंह में इंटरनेट सेवाओं को सस्पेंड किया गया है। इस बात की जानकारी नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने दी है।
नूंह: हरियाणा के नूंह में 28 अगस्त को फिर से निकाली जाने वाली ब्रज मंडल शोभा यात्रा को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा, ‘हमने यात्रा (ब्रज मंडल शोभा यात्रा) के आयोजन से इनकार कर दिया है। फिर भी, कुछ ने कहा है कि वे यात्रा का संचालन करेंगे। हमने धारा 144 लगा दी है।’इंटरनेट सेवाएं फिर सस्पेंड, इतने दिनों तक के लिए रहेगी रोक
नूंह में एक बार फिर इंटरनेट सेवाओं को सस्पेंड करने का फैसला किया गया है। नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि नूंह में 27 अगस्त की रात 12 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।पुलिस टीम पर हो चुका है हमला इससे पहले नूंह में जुलाई महीने में हुई हिंसा की घटना में शामिल एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला हुआ था। यह घटना सिंगार गांव में उस वक्त हुई थी, जब क्राइम ब्रांच पुन्हाना यूनिट की टीम इरशाद नाम के संदिग्ध को गिरफ्तार करने गई थी। महिलाओं पर भी पथराव
पुलिस के अनुसार, इरशाद को बस स्टैंड से पकड़े जाने पर वहां मौजूद स्थानीय लोगों की क्राइम ब्रांच टीम के साथ बहस हो गई थी, जिसके बाद लोग इरशाद को छुड़ाकर गांव की ओर भाग गए थे। यूनिट ने महिला पुलिस कर्मियों सहित अतिरिक्त बल बुलाया और गांव में प्रवेश किया, जहां महिलाओं के एक समूह ने उन पर पत्थरों से हमला किया।
हमले में उपनिरीक्षक विनीत और सिपाही अमर सिंह समेत तीन जवान घायल हो गये। हमलावरों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *