Share

Chandrayaan 3 को लेकर इसरो ने दिया अपडेट, कहा- सभी पेलोड ठीक से कर रहे काम
चंद्रमा की सतह पर लैंड कर चुके चंद्रयान 3 का पेलोड पूरी तरह से काम कर रहा है। इसरो ने आज ट्वीट कर जानकारी दी और कई बाते बताईं।
Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 के लैंडर मॉड्यूल से बाहर निकल कर प्रज्ञान रोवर अब चांद की सतह पर चलना शुरू कर चुका है। इस बीच शनिवारको इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी। इसरों ने कहा, चंद्रयान 3 मिशन के उद्देश्यों में से, चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और आसान लैंडिंग का प्रदर्शन पूरा हुआ। चंद्रमा पर रोवर के घूमने का मकसद पूरा हुआ। इन सीटू बैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन चल रहा है। सभी पेलोड सही और सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं।
चंद्रयान-3 की सफलता के 3 दिन बाद पाकिस्तान की ओर से आया ये आधिकारिक बयान, ISRO के लिए कही ये बात
चंद्रयान 3 का पेलोड सही ढंग से कर रहा काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बेंगलुरू पहुंचे थे। यहां उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकत की और उन्हें बधाई दी। इससे पहले शनिवार को ही इसरो ने चांद पर घूमने का वीडियो जारी करते हुए कहा था कि दक्षिणी ध्रुव पर चांद के रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिवशक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है। बता दें कि जिस स्थान पर चंद्रयान 3 ने लैंड किया था। उस स्थान को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि अब से उस स्थान को शिवशक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *