Share

नई दिल्ली। भाजपा ने रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि चीन ने लद्दाख में लोगों की जमीन छीन ली है।
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम आपसे क्या उम्मीद कर सकते हैं? जवाहरलाल नेहरू के समय में चीन ने 1962 के युद्ध से पहले और बाद में (भारत की) कितनी जमीन पर कब्जा किया था, क्या आपको राहुल गांधी जी याद है? वह दौरे से पहले एजेंडा तय करते हैं।
केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का जिक्र करते हुए प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी, यह आपकी सरकार की आधिकारिक लाइन थी कि अरुणाचल प्रदेश से लद्दाख तक भारत-चीन सीमा पर सड़कें, पुल नहीं बनाए जाएंगे क्योंकि चीन चिढ़ जायेगा। संसद के अंदर आपके रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने कहा था कि हम बुनियादी ढांचे का निर्माण कर चीन को परेशान नहीं करना चाहते हैं। तो, यह आपका अतीत है।
उन्होंने कहा, आपने राफेल में क्या किया? दुनिया ने देखा। आपने लद्दाख के बारे में बिल्कुल गलत कहा है। (नरेंद्र) मोदी सरकार लद्दाख के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बहुत कुछ कर रही है।
हम जानते हैं कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग आपके साथ चलते हैं। मैं आपसे अपील करता हूं कि देश का मनोबल ना तोड़ें।
इससे पहले लद्दाख में राहुल गांधी ने कहा: यहां, चिंता की बात यह है कि चीन ने जमीन छीन ली है और लोग प्रभावित हैं। लोग कह रहे हैं कि चीनी सेना (भारतीय क्षेत्र में) घुस आई है।
राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत ने एक इंच जमीन नहीं खोई है, लेकिन लद्दाख में यह सच नहीं है।
००

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *