Share

भरतपुर / दौसा,। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आव्हान पर धौलपुर से प्रारंभ हुई सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा भरतपुर से शुरू होकर, कुम्हेर, डीग, सीकरी होते हुए (बांदीकुई) दौसा पहुँची।
विशाल जनसभा को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद जी ने कहा कि बहन- बेटियों को सुरक्षा देने में असक्षम मुख्यमंत्री को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश के नौजवानों को मन की बात की नहीं, बल्कि काम की बात की जरूरत है। तो वहीं राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम जी ने मेव समाज की बात करते हुए कहा कि अगर सभी एक हो जाये तो इस बार राजस्थान में बसपा का परचम फहराने से कोई रोक नहीं सकता। मेव समाज को बसपा के साथ आना ही पडेगा। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अशोक सिध्दार्थ ने बहुजन समाज का अव्हान किया की बहुजन समाज अगर एक हो जाये तो किसी भी सत्ता पलट सकती है। और इस बार राजस्थान में बहुजन समाज ने ये मन बना लिया है। यात्रा के भरतपुर पहुंचने पर जिले में बैंडबाजों के साथ अगुवानी की गई।संकल्प यात्रा में शामिल पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का जोशीले अंदाज में स्वागत-सम्मान किया. आकाश आनंद के नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिला- पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभा में जि़ला अध्यक्ष मूलचंद उसरारा, बसपा प्रत्याशी खुर्शीद खां, जि़ला प्रभारी राम किशोर भटपुरा, जि़ला प्रभारी ईश्वरी बैहज, जि़ला महासचिव विजय राय, विधानसभा अध्यक्ष रमेश खेड़ा, विधानसभा उपाध्यक्ष हरीश चंद्र खेस्ती, जि़ला अध्यक्ष भरतपुर मोती सिंह पार्षद एवं दीनबंधु मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *