Share

गुवाहाटी। असम में मानस नेशनल पार्क के रूपोही कैंप के पास भुइयांपारा रेंज में एक गैंडे का शव बरामद हुआ है। इसके कुछ घंटों बाद अधिकारियों ने अवैध शिकार के किसी भी प्रयास की संभावना से इनकार किया है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जंगली जानवर (गैंडे) की प्राकृतिक मौत हुई है।
मानस नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व के निदेशक वैभव सी माथुर ने कहा कि यह एक प्राकृतिक मौत थी। हमने इसकी पुष्टि कर दी है। सींग भी बरामद किया गया है।
जिस एक सींग वाले गैंडे का शव शनिवार को मिला था, उसे 2013 में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व से मानस में शिफ्ट कर दिया गया था। माथुर ने कहा कि यह करीब 18 साल का नर गैंडा था। संभवत: गैंडे की मौत अन्य जंगली जानवरों से संघर्ष के कारण हुई है। हम इस पर गौर कर रहे हैं।
वन अधिकारी के मुताबिक, इस साल मानस नेशनल पार्क में गैंडे की यह तीसरी प्राकृतिक मौत है। जून महीने में एक गैंडा शिकारियों के हाथ लग गया था। गौरतलब है कि हाल ही में असम के चिरांग जिले में एक संदिग्ध गैंडा शिकारी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी, जिसे पहले भारत-भूटान सीमा पर गिरफ्तार किया गया था।
००

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *