Share

इंफाल। जातीय हिंसा से ग्रस्त मणिपुर में प्राकृतिक आपदा की खबर आई है। यहां के नोनी जिले में भूस्खलन से इंफाल-सिलचर राजमार्ग बंद हो गया है। इससे 500 से अधिक मालवाहक ट्रक रास्ते में फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर इरांग और अवांगखुल भाग 2 के बीच, खोंगसांग और अवांगखुल के बीच और रंगखुई गांव, 3 जगह भूस्खलन हुआ।मार्ग को खोलने और यातायात बहाल करने के लिए स्थानीय प्रशासन की टीम जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के कई क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे भूस्खलन हुआ है। स्थानीय स्तर पर भूस्खलन को लेकर लोगों को सतर्क भी किया गया है।बताया जा रहा है कि राजमार्ग से भूस्खलन के बाद आए मलबे को हटाने में समय लग सकता है। हालांकि, यातायात कितने दिनों में बहाल होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल लोगों को इंफाल-सिलचल राजमार्ग पर जाने से मना किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के नोली जिले में पिछले साल 30 जून को भी भूस्खलन हुआ था। यहां रेलवे निर्माण स्थल पर भीषण भूस्खलन की चपेट में आने से 61 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के समय जिरिबाम-इंफाल रेलवे लाइन पर तुपुल रेलवे यार्ड के निर्माण का काम चल रहा था।बता दें कि हिंसा प्रभावित राज्य में भूस्खलन से यातायात ज्यादा दिन ठप हुआ तो जरूरी सामग्रियों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
००

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *