Share

मंच पर बुलाया रूसी ड्रमर तो भड़क गई जनता, लाइव शो में हंगामा, अमेरिकी रॉक बैंड ने मांगी माफी
अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े रॉक बैंड ‘द किलर्स’ ने माफी मांगी है। दरअसल, द किलर्स ने जॉर्जिया में एक शो के दौरान एक रूसी ड्रमर को मंच पर बुलाकर उसे भाइयों और बहनों के रूप में फैंस के सामने पेश किया था।
मंच पर बुलाया रूसी ड्रमर तो भड़क गई जनता, लाइव शो में हंगामा, अमेरिकी रॉक बैंड ने मांगी माफी
रूस और यूक्रेन के बीच जंग का असर दूसरे देशों में भी दिखाई दे रहा है। अब यह जंग के मैदान में नहीं, बल्कि संगीत के आयोजन के दौरान स्टेज पर भी दिखाई देने लगा है। दरअसल, एक मंच पर रूसी कलाकार परफॉर्मेंस देने के लिए आए, उस समय यूरोपीयन देश जॉर्जिया के प्रशंसक खफा हो गए और खूब हंगामा किया। इस दौरान यह स्पष्ट दिखाई दिया कि जॉर्जिया की जनता यूक्रेन की प्रशंसक है। इस मामले पर जिस अमेरिकी रॉक बैंड ने रूसी कलाकारों को परफॉर्मेंस के लिए बुलवाया था, उस बैंड ने माफी मांगी है। अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े रॉक बैंड ‘द किलर्स’ ने माफी मांगी है। दरअसल, द किलर्स ने जॉर्जिया में एक शो के दौरान एक रूसी ड्रमर को मंच पर बुलाकर उसे भाइयों और बहनों के रूप में फैंस के सामने पेश किया था। इस हरकत के बाद दर्शकों ने खूब हंगामा भी किया। बता दें कि जॉर्जिया का उत्तरी पड़ोसी के साथ काफी लंबे समय से तनाव चल रहा है और फरवरी 2022 में यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण और उसके बाद रूसी प्रवासियों के अपने देश से भागने के कारण दो देशों के बीच तनाव और भी बढ़ गया है।
15 अगस्त को हुआ था शो
रॉक बैंड ‘द किलर्स’ ने 15 अगस्त को यूरोपीय दौरे के दौरान बटुमी के ब्लैक सी रिसॉर्ट में शो किया था। सात बार ग्रैमी अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट हो चुके इस बैंड ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान में कहा, ‘जॉर्जिया के अच्छे लोगों, हमारा इरादा कभी किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। ‘बैंड ने कहा कि लोगों को ड्रम बजाने के लिए मंच पर आमंत्रित करने की उनकी एक पुरानी परंपरा है। बैंड ने कहा कि ‘हम मानते हैं कि एक टिप्पणी, जिसका उद्देश्य यह सुझाव देना था कि किलर्स के सभी दर्शक और प्रशंसक ‘भाई और बहन’ हैं, को गलत समझा गया है।’
यूक्रेन के समर्थक हैं जॉर्जिया के लोग
जॉर्जियाई की जनता की भारी मात्रा में यूक्रेनी समर्थक है। 2000 के दशक की शुरुआत में लास वेगास शहर में गठित होने के बाद से बैंड ने लाखों एल्बम बेचे हैं। बैंड के मेंबर ब्रैंडन फ्लावर्स द्वारा की गई इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग लाइव शो छोड़ कर जाते हुए देखे जा सकते है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *