Share

अमेरिका में अलकायदा की बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, 17 साल का लड़का गिरफ्तार
FBI के स्पेशल एजेंट जैकलीन मैगियर के मुताबिक, आरोपी ने न सिर्फ इन सामानों को इकट्ठा किया था, बल्कि वो इनको जोड़कर विस्फोटक सामग्री बनाने का काम भी शुरू कर चुका था।
अमेरिका में अलकायदा की बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, 17 साल का लड़का गिरफ्तार
America: अमेरिका में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इस साजिश के मामले में पुलिस ने एक 17 साल के किशोर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस लड़के के संबंध अलकायदा से थे। ये लड़का एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा था। उसके पास से जो सामान बरामद हुआ है, उसमें टैक्टिकल इक्विपमेंट, तार, केमिकल और रिमोट डेटोनेटर की तरह इस्तेमाल किए जाने वाले डिवाइस शामिल हैं। आरोपी इन सामान से बड़े पैमाने पर हमला करने वाला हथियार बना रहा था।
विस्फोटक सामग्री बना रहा था आरोपी
FBI के स्पेशल एजेंट जैकलीन मैगियर के मुताबिक, आरोपी ने न सिर्फ इन सामानों को इकट्ठा किया था, बल्कि वो इनको जोड़कर विस्फोटक सामग्री बनाने का काम भी शुरू कर चुका था। FBI ने बताया कि उसके पास से कई बंदूकें भी बरामद हुई हैं। आरोपी पर जो चार्ज लगाए गए हैं, वो फिलाडेल्फिया में आतंकवादी गतिविधियों के लिए लगे अब तक के सबसे गंभीर चार्ज हैं।फिलाडेल्फिया के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी लैरी क्रैसनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- FBI की जॉइंट टेररिजम टास्क फोर्स की वजह से आज काउंटी में एक बड़ा आतंकी हमला टल गया। ये हमला एक विकृत सोच के नाम पर प्लान किया जा रहा था, जो असल में किसी भी धर्म के लोगों की मानसिकता, विचारों या मान्यताओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।
अल-कायदा संबंधी आतंकी संगठन से जुड़ा था शख्स
फिलाडेल्फिया के युवक के खिलाफ जांच तब शुरू हुई जब FBI को उसके कटिबात-अल-तव्हीद-वल-जिहाद (KTJ) आतंकी संगठन से जुड़े होने के संकेत मिले थे। KTJ के अल-कायदा से संबंध हैं। इसके बाद FBI ने टीनएजर की पहचान कर उसके खिलाफ जांच शुरू की। इस दौरान उसकी जासूसी भी की गई। जब FBI को कंफर्म हो गया कि युवक आतंकी गतिविधियों में लिप्त है, तो पुलिस बल उसके घर पहुंचा जहां उसे गिरफ्तार कर तलाशी ली गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *