Share

Gyanvapi Survey Update: चौथे दिन शुरू हुआ सर्वे का काम, जानें अबतक क्या-क्या हुआ?
वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर में आज एएसआई के सर्वे का चौथा दिन है। चौथे दिन के सर्वे के लिए ASI टीम ज्ञानवापी पहुंच गई है।वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर में आज एएसआई के सर्वे का चौथा दिन है। चौथे दिन के सर्वे के लिए ASI टीम ज्ञानवापी पहुंच गई है। हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि सर्वे में अंजुमन इंतजामिया कमेटी भी सहयोग कर रही है। सर्वे शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है क्योंकि आज सावन महीने का पांचवां सोमवार है। आज के ASI सर्वे में पूरा फोकस गुंबद पर है। इसके लिए आज कानपुर से दो expert टीम में शामिल हुए हैं। GPR expert आज मार्किंग करेंगे कि GPR कहां इंस्टॉल होना है। कल जब गुंबद का सीढ़ी का ताला खोला गया तो सारी चाबी ASI के पास हैं।
रविवार को तीनों गुम्बदों का हुआ था सर्वे
बता दें कि रविवार को ज्ञानवापी में सर्वे का काम सुबह आठ बजे से पांच बजे तक चला था। रविवार को हुए सर्वे में तीनों गुम्बदों का सर्वे किया गया। वहीं इससे पहले शनिवार को सर्वेक्षण के लिए डीजीपीएस समेत कई मशीनों का इस्तेमाल किया गया था। ज्ञानवापी मस्जिद की रख रखाव की जिम्मेदारी संभाल रहे अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन के मुताबिक सर्वे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद मुस्लिम पक्ष दूसरे दिन के सर्वे में शामिल हुआ था।
पहले दिन किया था मुस्लिम पक्ष ने सर्वे का बहिष्कार
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने गत शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वेक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इससे पहले, हाई कोर्ट ने भी इसी मांग को लेकर मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद शुक्रवार को परिसर में सर्वे की कार्यवाही शुरू की गई थी। सर्वे के पहले दिन मुस्लिम पक्ष ने इसका बहिष्कार किया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *