Share

भारत और ब्रिटेन होगा मुक्त व्यापार समझौता, कुछ मुद्दों को सुलझाने की कोशिशें जारी
भारत और ब्रिटेन प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत की प्रक्रिया पूरी करने के बेहद करीब हैं। दोनों देश कुछ मुद्दों पर अपने मतभेदों को दूर करने में लगे हुए हैं।
भारत और ब्रिटेन परंपरागत कारोबारी साझेदार रहे हैं। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता पूरा होने के बेहद करीब है। इसके लिए दोनों देशों के बीच 26 बिंदुओं पर वार्ता हो रही है। दरअसल, भारत और ब्रिटेन प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत की प्रक्रिया पूरी करने के बेहद करीब हैं। दोनों देश कुछ मुद्दों पर अपने मतभेदों को दूर करने में लगे हुए हैं।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि भारत और ब्रिटेन निवेश संधि, बौद्धिक संपदा अधिकारों और उत्पादों के उद्गम स्थान से संबंधित मतभेदों को दूर करने के लिए लगातार कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं वाहन एवं शराब के व्यापार से संबंधित मुद्दों पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है।11वें दौर की बातचीत हाल ही में संपन्न
दोनों देशों के बीच एफटीए पर 11वें दौर की बातचीत हाल ही में संपन्न हुई है। इस वार्ता में शामिल होने के लिए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल लंदन गए थे। अधिकारी ने भरोसा जताया कि व्यापार समझौते पर वार्ता इस साल पूरी हो जाएगी। बातचीत की प्रक्रिया जल्द पूरा करने की कोशिश
उन्होंने कहा, ‘हम बातचीत की प्रक्रिया को यथासंभव जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं और इसके बेहद करीब हैं।’ दोनों देश इस वार्ता के दौरान 26 क्षेत्रों से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा कर रहे हैं जिनमें से 19 क्षेत्रों पर वार्ता पूरी हो चुकी है। अधिकारी ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार, निवेश संधि और उत्पादों का उद्गम संबंधी नियम जैसे कुछ बिंदुओं पर चर्चा अभी पूरी नहीं हुई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *