Share

घर आई थी 11 साल की मासूम, सहेली के पिता ने किया रेप, 4 घंटे तक बाथरुम में बंधक बनाए रखा
पीड़ित बच्ची 10 रुपये का चंदा लेने के लिए अपने साथ पढ़ने वाली सहेली के घर पहुंची थी। इस दौरान उसकी सहेली के पिता ने उसे घर में बने बाथरूम में बंधक बना लिया और मुंह पर टेप लगा दी।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
यूपी के मुजफ्फरनगर में एक नाबालिग मदरसा छात्रा के साथ सहेली के पिता द्वारा रेप करने के बाद बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
घटना शहर के कोतवाली क्षेत्र के जामिया नगर इलाके की है। यहां रहने वाले मोहम्मद यामीन की 11 वर्षीय बेटी दीनी तालीम हासिल करने के लिए मदरसे में पढ़ती है। मदरसे की पढ़ाई के बाद मोहम्मद यामीन की बेटी मोहल्ले के ही एक मौलवी के यहां दीनी तालीम के लिए सोमवार शाम ट्यूशन गई थी। ट्यूशन पढ़ाने वाले मौलवी ने बच्ची को चटाई पर बैठकर पढ़ाई करने के लिए मोहल्ले से 10 रुपए चंदा लाने के लिए भेज दिया। पीड़ित बच्ची 10 रुपये का चंदा लेने के लिए अपने साथ पढ़ने वाली सहेली के घर पहुंची थी। इस दौरान उसकी सहेली के पिता ने उसे घर में बने बाथरूम में बंधक बना लिया और मुंह पर टेप लगा दी जिससे बच्चे शोर ना बचा सके। आरोपी ने बच्ची को बंधक बनाने के बाद उसके साथ जबरदस्ती रेप की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, उसने बच्ची को बाथरूम में लगभग 4 घंटे तक बंधक बनाए रखा।बदहवास हालत में घर पहुंची बच्ची
4 घंटे बाद बच्ची बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। उसने अपने माता पिता को पूरी घटना की जानकारी दी जिसके बाद पीड़ित बच्ची के पिता ने शहर कोतवाली पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई । पुलिस ने इस मामले में पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ 376 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़ित बच्ची के पिता मोहम्मद यामीन ने बताया कि हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में एक बच्ची के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *