Share

कोटेदार को तालिबानी सजा…महिला ने चप्पल से पीटा, पहनाई गई जूतों की माला, मुंह काला कर गांव में घुमाया
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां के दासपुर गांव में एक महिला ने गांव के राशन कोटेदार को चप्पलों से जमकर पीटा है, जिसका वीडियो सामने आया है।
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक कोटेदार को छेड़खानी और लड़की को गायब करने के आरोप में गांव वालों ने तालिबानी सजा दी। कोटेदार को गांव वालों ने जूतों की माला पहनाई। उसके बाद उसका चेहरा काला कर गांव में घुमाते हुए जूतों से मारपीट भी की गई। इस पूरी वारदात का वीडियो भी गांव वालों ने बनाया। हालांकि, गांव में हुई इस पूरी घटना को लेकर पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पुलिस इस घटना की जांच के लिए गांव पहुंची। गांव में हुई इस घटना को लेकर गांव के लोग चुप हैं, कोई भी कैमरे के सामने नहीं आ रहा है।8 साल की बच्ची के रेपिस्ट को सजा-ए-मौत: जज बोले- ‘इसको जिंदा रहने का हक नहीं, मरने तक फंदे पर लटकाया जाए’इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना
घटना का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 15 जुलाई का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। इंसानियत को झकझोर देने वाली ये घटना अयाना थाना क्षेत्र के गांव दासपुर की है। कोटेदार राम सिंह को तालिबानी सजा देने के पीछे की वजह गांव की रहने वाली एक लड़की के साथ छेड़खानी और उसकी गुमशुदगी है।
पुत्री की शादी कुछ दिन पहले इटावा में हुई घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो औरैया की एसपी चारू निगम ने एडिशनल एसपी के नेतृत्व में जांच समिति बनाई है। एसपी चारू निगम का कहना है कि यह घटना 25 जुलाई की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अयाना थाना क्षेत्र के दासपुर के कोटा डीलर राम सिंह के पड़ोस में उनके एक रिश्तेदार मोहर सिंह रहते हैं। उनकी पुत्री की शादी अभी कुछ दिन पहले इटावा में हुई है। आरोप है कि राम सिंह और उसके परिजनों ने लड़की के साथ गलत काम किया और उसे घर से गुम कर दिया। इस मामले में पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच के आदेश दिए गए हैं और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *