Share

यूपी के मेरठ में हाईटेंशन लाइन से टकराया कांवड़ियों का डीजे, 6 की दर्दनाक मौत, कई अस्पताल में भर्ती
मेरठ में शिवरात्रि के दिन कांवड़ियों की एक डीडे ट्राली हाइटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से अब तक 6 कांवड़ियों की मौत हो चुकी है और कई और लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
मेरठ में कांवड़ियों के साथ हुआ बड़ा हादसा
मेरठ में शिवरात्रि के दिन कांवड़ियों के साथ बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। भगवान शिव का जलाभिषेक कर लौट रहे कांवड़ियों की गाड़ी हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गई, जिससे गाड़ी में मौजूद 6 कांवड़ियों की मौत हो गई। घटना मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र की है। राली चौहान गांव में शिवभक्तों की डीजे ट्राली हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। डीजे ट्राली पर घटना के समय लगभग बीस लोग सवार थे, जो करंट की चपेट में आ गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 6 की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।14 कांवड़िए करंट लगने से झुलसे, अलग-अलग अस्पताल में भर्ती बताया ये भी जा रहा है कि इस घटना के बाद एंबुलेंस देर से पहुंचने से कांवड़िये नाराज हो गए और सड़क जाम कर दी। उनका आरोप है कि अगर समय रहते एंबुलेंस पहुंच जाती तो कई लोगों को बचाया जा सकता था। इस दौरान नाराज लोग गांव के सामने किला-मेरठ रोड को जाम करके बैठ गए। इस घटना की खबर मिलते ही मेरठ के ADG, SSP, DM आनंद अस्पताल पहुंच गए। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि 14 कांवड़ियों के करंट से झुलसने की जानकारी मिली है। 10 घायल कांवड़िए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। डीएम मीणा ने कहा कि घायलों का बेहतर इलाज हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि घायलों का स्टेटस जानने के लिए अस्पतालों में अधिकारी तैनात किए गए हैं। गांव के रास्ते में लटक रहे हाईटेंशन लाइन से ये हादसा हुआ है।6 कांवड़ियो की हुई मौत
मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान गांव के लोग शनिवार रात करीब 8:15 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर साउंड सिस्टम रखकर कांवड़ लेकर अपने गांव आ रहे थे, लेकिन साउंड सिस्टम गांव के बाहर एक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 14 लोग करंट लगने से झुलस गए, जिन्हें आस-पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि घायलों में से 6 की मौत हो गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *