Share

पुलिस की वर्दी पहनकर ट्रेन के AC और स्लीपर कोच में करते थे हाथ साफ, ऐसे हुआ खुलासा
जीआरपी ने दिल्ली से झांसी के बीच की रेलगाड़ियों में मध्‍य प्रदेश पुलिस के आरक्षी की वर्दी पहनकर यात्रियों का सामान लूटने और चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।जीआरपी ने वर्दी पहनकर लूट करने वाले गिरोह के तीन लोग पकड़े राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने दिल्ली से झांसी के बीच की रेलगाड़ियों में मध्‍य प्रदेश पुलिस के आरक्षी की वर्दी पहनकर यात्रियों का सामान लूटने और चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्‍जे से तीन लाख रुपये के सोने के आभूषण, मध्य प्रदेश पुलिस के जवान की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र बरामद किए गए हैं। जीआरपी के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा कि शनिवार को पकड़े गए आरोपियों में गिरोह के सरगना लोकेश सिंह के अलावा उसके दो साथी आकाश सिंह और अनिल शामिल हैं। अगली वारदात को अंजाम देते वक्त हुए गिरफ्तार
जीआरपी के पुलिस अधीक्षक अहमद के मुताबिक, लोकेश मथुरा के फरह क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि आकाश और अनिल फिरोजाबाद के फरिहा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उन्‍होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर और विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। अहमद के अनुसार, लोकेश, आकाश और अनिल को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार और पांच के बीच से पकड़ा गया, जहां वे अगली वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। ऐसे करते थे यात्रियों के सामन पर हाथ साफ
जीआरपी अधिकारी ने बताया कि ये शातिर लुटेरे अक्सर दिल्ली से झांसी के बीच चलने वाली ट्रेन के वातानुकूलित और शयनयान कोच में चढ़ जाते थे, जिसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस के सिपाही की वर्दी पहना लोकेश सोते यात्रियों के पास जाकर उनके आभूषण और कैश आदि पर हाथ साफ कर बाकी सदस्यों को दे देता था, जो उसे अन्य डिब्बों में गुप्त जगहों पर छिपा देते थे या दूसरे साथियों को सौंप देते थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *