Share

हिमाचल में लापता हुआ यूपी का NRI परिवार, कतर से मनाली छुट्टियां मनाने आए थे
एक ही परिवार के पांच सदस्य 5 जुलाई को कुल्लू और मनाली में छुट्टियां मनाने के लिए मुजफ्फरनगर से निकले थे। उनसे 9 जुलाई से संपर्क नहीं हो सका है। उनकी तलाश में तेजी लाने के लिए, मुजफ्फरनगर के जिला प्रशासन ने कुल्लू के जिला मजिस्ट्रेट को एक पत्र लिखा है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक एनआरआई परिवार के चार सदस्य अपने एक रिश्तेदार के साथ हिमाचल प्रदेश में लापता हो गए हैं। वे छुट्टियां मनाते के लिए हिमाचल गए थे, लेकिन पिछले सप्ताह भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ में फंस गए। मुजफ्फरनगर स्थित उनके रिश्तेदारों के अनुसार, पांच लोग- जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं, पिछले दो दिन से लापता हैं।लापता व्यक्तियों की पहचान 49 वर्षीय तनवीर मेहंदी, 45 वर्षीय उनकी पत्नी शबाना परवीन, 16 वर्षीय फातिमा तनवीर और 15 वर्षीय अमान अब्बास के रूप में हुई है। वे छुट्टी मनाने के लिए कतर से आए थे। उनके साथ, उनके मुजफ्फरनगर स्थित रिश्तेदार, 22 वर्षीय डॉ. ज़ैद मोहम्मद भी लापता हैं। उनके एक अन्य रिश्तेदार शाजाद नबी ने अधिकारियों को बताया है कि परिवार के पांच सदस्य 5 जुलाई को कुल्लू और मनाली में छुट्टियां मनाने के लिए मुजफ्फरनगर से निकले थे। उनसे 9 जुलाई से संपर्क नहीं हो सका है। उनकी तलाश में तेजी लाने के लिए, मुजफ्फरनगर के जिला प्रशासन ने कुल्लू के जिला मजिस्ट्रेट को एक पत्र लिखा है और लापता परिवार के सदस्यों का पता लगाने में उनकी सहायता मांगी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *