Share

माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर की गिरफ्तारी पर मचा हंगामा, थाने पहुंची भीड़ ने काटा बवाल
माफिया मुख्तार अंसारी का शूटर अमित राय को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद करीब 200 की संख्या में उसके समर्थक थाने पहुंच गए और जमकर बवाल काटा।
गाजीपुर: माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर अमित राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई जिसके बाद बवाल हो गया। करीब 200 की संख्या में थाने पहुंचे अमित राय के समर्थकों ने गिरफ्तारी के विरोध में थाने पर धावा बोल दिया और पुलिस को उसे छोड़ने का दबाव बनाने लगे। माफिया मुख्तार के शूटर की गिरफ्तारी के बाद करीब 200 समर्थक थाने पहुंच गए और उन्होंने थाने का घेराव करने के साथ पुलिस पर पथराव भी किया और जमकर बवाल काटा। पथराव और हंगामे में कई पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को चोट आई है। इसके बाद उग्र भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।काफी देर तक मचा रहा बवाल
लाठीचार्ज के बाद तो जैसे भगदड़ की स्थिति बन गई और हंगामा कर रहे लोगों ने बवाल करना शुरू कर दिया। इस भीड़ में महिलाएं भी शामिल थीं। थाने में हुए इस हंगामे की खबर पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। आनन फानन में क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, थाना भांवरकोल, बरेसर, मुहम्मदाबाद की पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया।
ग्रामीणों का कहना था कि अमित राय मनरेगा का काम करवा रहा था और पुलिस ने जबरदस्ती अमित राय को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के विरोध में करीब 200 लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और अमित राय को छोड़ने की मांग करने लगे।रणक्षेत्र बना रहा थाना
हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच थाना रणक्षेत्र का मैदान बना रहा, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर बर्बरतापूर्वक मारपीट का आरोप लगाया है लेकिन पुलिस ने आरोप का खंडन किया है।
बता दें कि अमित राय के खिलाफ विभिन्न थानों में 28 मुकदमे दर्ज हैं। पत्थरबाजी मामले में 7 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस हंगामे के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर पांच लोगों को जेल भेज दिया है

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *