Share

पति की हत्या कर घर में दफनाया शव, उसी घर में देवर संग करती थी रोमांस, पुलिस को लगी भनक, फिर..
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला ने देवर को देवर से प्यार हो गया, इसका पता चलते ही पति ने विरोध किया तो उसने पति का कत्ल कर दिया और घर में ही शव दफना दिया। पुलिस ने यूं किया खुलासा-
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक महिला को अपने पति के छोटे भाई से प्यार हो गया। दोनों को महिला के पति ने एक साथ देख लिया और प्यार की पोल खुल गई। इसका विरोध करने पर महिला ने अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या कर दी और उसके शव को अपने नवनिर्मित घर के शौचालय के गड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया और शव को खोदकर बाहर निकाला।पति की हत्या कर घर में दफनाया शव सागर के रूप में पहचाने जाने वाला पीड़ित 6 जून को लापता हो गया था। उसकी पत्नी का नाम आशिया है। महिला का अपने पति के छोटे भाई सुहैल के साथ संबंध था। दोनों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को सागर का शव सेप्टिक टैंक में मिला। पुलिस ने कहा कि सुहेल के साथ अपने संबंध के बारे में पता चलने के बाद आशिया ने सागर की हत्या की योजना बनाई। महिला अपने पति की हत्या करने के बाद कई दिनों तक उसी घर में देवर के साथ रही। 9 जून को उसका शव कब्र से निकाला गया।
सागर के लापता होने के बाद उसके परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
देवर-भाभी ने कबूला जुर्म
एक पुलिस अधिकारी ज्ञानेश्वर बोध ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “आशिया ने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी सुहैल की मदद से अपने पति की हत्या कर दी और शव को सेप्टिक टैंक में दफना दिया।”
एसपी (शहर), सत्यनारायण प्रजापत ने बताया, “हमें सूचना मिली कि सागर नाम का एक व्यक्ति 6 ​​जून को लापता हो गया. आशिया ने स्वीकार किया कि उसने सुहेल के साथ उसका संबंध था जिस कारण दोनों ने मिलकर अपने पति का गला घोंट दिया और उसे शौचालय के गड्ढे में दबा दिया।”
पुलिस ने कहा, “दोनों के हत्या की बात कबूल करने के बाद, एक मजिस्ट्रेट को बुलाया गया और जमीन को खोदा गया और शव को बाहर निकाला गया। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *