Share

अमेरिका में अपनी कार को पहाड़ से गिराकर पत्नी और बच्चों मारना चाहता था ये भारतीय डॉक्टर, लगा प्रतिबंध
भारतीय मूल का अमेरिकी डॉक्टर अमेरिका के कैलिफोर्निया में पहाड़ से अपनी कार को नीचे गिराकर पत्नी और बच्चों को मारना चाहता था। इसलिए उसने पत्नी और बच्चों को कार में बैठाकर उसे नीचे की ओर छोड़ दिया था। अब अमेरिका की एक कोर्ट ने डॉक्टर के पेशे पर प्रतिबंध लगा दिया है।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपने परिवार को पर्वतीय क्षेत्र से गिराकर मार डालने की कोशिश करने वाले भारतीय मूल के एक चिकित्सक पर हत्या के प्रयास के कई आरोप लगाए गए हैं। लिहाजा अमेरिकी अदालत ने 41 वर्षीय चिकित्सक को मरीजों को देखने और उन्हें दवाएं लिखने से प्रतिबंधित कर दिया है। आरोप है कि डॉक्टर अपनी पत्नी और बच्चों को कार में बैठाकर पहाड़ी क्षेत्र से उसे गिराकर मारने की कोशिश किया था।
आरोपी का नाम धर्मेश ए.पटेल है, जो पेशे से रेडियोलॉजिस्ट है और उस पर जनवरी में अपनी कार को जानबूझकर पर्वतीय क्षेत्र से नीचे गिराने का आरोप है। कार में पटेल की पत्नी और उसके दो बच्चे भी सवार थे। इस सप्ताह के शुरु में ‘मरकरी न्यूज’ की खबर के अनुसार, कैलिफोर्निया के चिकित्सा बोर्ड के एक प्रस्ताव के जरिए पटेल पर विशेषकर उसके जमानत पर रिहा होने की स्थिति में, मरीजों को देखने पर रोक लगाई गई है। इस प्रस्ताव पर सैन मेटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश रैशेल होल्ट ने सुनवाई के दौरान मंजूरी दी है। इस सप्ताह अदालत में सुनवाई के दौरान नियामकों ने इस कदम को आवश्यक बताया और दलील दी कि चिकित्सकीय पेशे में दवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल की जरूरत को देखते हुए पटेल से ‘‘लोगों को खतरा हो सकता है’’।डॉक्टर के अपराध को देखते हुए पेशे पर प्रतिबंध
चिकित्सकीय बोर्ड ने प्रस्ताव में कहा कि ‘‘प्रतिवादी के आपराधिक कृत्य को देखते हुए जन सुरक्षा के मद्देनजर उसके चिकित्सकीय पेशे को जारी रखने और मरीजों को दवाएं लिखने पर रोक लगाई जानी चाहिए।’’ नियामकों ने घटना के बाद बचाई गई पटेल की पत्नी द्वारा की गई टिप्पणियों का भी हवाला दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि पटेल की पत्नी ने एक आपातकालीन कार्यकर्ता से कहा कि पटेल ने ऐसा ‘‘जानबूझकर’’ किया था और वह कार से उतर गया था। पासाडेना, कैलिफोर्निया का निवासी पटेल गिरफ्तारी के बाद से सैन मेटो काउंटी जेल में बंद हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *