Share

हरिहर तीर्थ धाम से बाबा बागेश्वर ने हिंदू राष्ट्र को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा
बागेश्वर बाबा ने कहा कि कहा कितनी अद्भुत बात है कि आप इस हरिहर तीर्थ में भगवान परशुराम, भारत माता, निषादराज, सबरीमाला का दर्शन एक साथ कर सकते हैं। ऐसा संयोग हमारा मानना है कि ये हिंदू राष्ट्र की कल्पना का ही एक अध्याय है।बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कटनी के हरिहर तीर्थ धाम से हिंदू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। यहां बोलते हुए बागेश्वर बाबा ने कहा कि कहा कितनी अद्भुत बात है कि आप इस हरिहर तीर्थ में भगवान परशुराम, भारत माता, निषादराज, सबरीमाला का दर्शन एक साथ कर सकते हैं। ऐसा संयोग हमारा मानना है कि ये हिंदू राष्ट्र की कल्पना का ही एक अध्याय है।बागेश्वर बाबा को नई चुनौती, साउथ में कांग्रेस ने जहां बजरंग दल को बैन करने का किया ऐलान, वहीं करेंगे हनुमंत कथा”एक जगह तीर्थ में सभी भगवानों के दर्शन”
उन्होंने आगे कहा, “मानो क्या राजा, क्या प्रजा जो सनातनी हिंदू जातिवाद के नाम पर कट और बंट रहे थे, उन हिंदुओं को एक जगह तीर्थ में सभी भगवानों के दर्शन होंगे। ये हिंदू राष्ट्र का ही नया अध्याय है। ऐसे कामों से ही सनातन विरोधियों की ठठरी बनेगी।”बागेश्वर​ बाबा की परीक्षा लेने की चुनौती
बता दें कि बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री अपनी हर सभा में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग जरूर करते हैं। वहीं, बागेश्वर बाबा अब साउथ की ओर भी रुख करने वाले हैं। बागेश्वर बाबा कर्नाटक में हनुमंत कथा करने वाले हैं। इस बीच, बेंग्लुरू में बाबा की कथा से पहले ही उनको चुनौतियां भी मिलनी शुरू हो गई हैं। बेंग्लुरू में एक प्रोफेसर नरेंद्र नायक ने बाबा की परीक्षा लेने की चुनौती दी है। ठीक उसी तरह जैसी उन्हें नागपुर में मिली। परीक्षा लेने वाले ने उन्हें 10 लाख का ईनाम देने का ऐलान किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *