Share

कर्नाटक सरकार की मुफ्त यात्रा योजना का इस्तेमाल कर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला
कर्नाटक सरकार ने हाल ही में मुफ्त बस यात्रा योजना लॉन्च की थी जिसके बाद राज्य की लाखों महिलाएं इसका लाभ उठा रही हैं।कर्नाटक सरकार ने हाल ही में मुफ्त यात्रा योजना की घोषणा की थी।
दक्षिण कन्नड़: कई बार सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लोग ऐसा फायदा उठा जाते हैं, जिसके बारे में किसी ने शायद ही सोचा होता है। ताजा खबर कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले से समाने आई है। दक्षिण कन्नण जिले के पुत्तूर शहर में 11 महीने के एक बच्चे की मां मुफ्त यात्रा की सुविधा का इस्तेमाल कर अपने घर से भाग गई और प्रेमी से मिलने के लिए पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि महिला के प्रेम-प्रसंग के बारे में जानने पर परिवार ने उसके आने-जाने पर रोक लगा दी थी और उसे पैसे और मोबाइल फोन देना बंद कर दिया था।
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा? अब गृह मंत्री ने ही दिखाए तेवर
राज्य के हुबली की रहने वाली महिला को पुत्तूर में मजदूरी करने वाले एक स्थानीय लड़के से प्यार हो गया था। महिला के परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया और उसकी शादी किसी और से कर दी। बाद में जब महिला गर्भवती हुई तो उसे प्रसव के लिए उसके मायके भेज दिया गया। महिला ने शादी के बावजूद अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाए रखा। उसने प्रेमी ने साथ नई जिंदगी शुरू करने के लिए उसे पुत्तूर बुलाया था। महिला ने यह भी दावा किया था कि उसके पास एक भी पैसा नहीं बचा था।13 जून को प्रेमी के पास पहुंच गई महिला
हालांकि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने जैसे ही मुफ्त यात्रा योजना ‘शक्ति’ की घोषणा की, महिला 13 जून को सरकारी बस में सवार होकर अपने प्रेमी के पास चली गई। महिला के गायब होने पर माता-पिता उसके पीछे पुत्तूर गए क्योंकि उन्हें पता था कि वह वहीं होगी। पूछताछ करने पर पता चला कि उनकी बेटी का प्रेमी भी कदंबडी गांव से गायब है, जहां वह काम करता था। मामले को लेकर पुत्तूर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि भागी हुई महिला और उसका प्रेमी सिद्दकत्ते गांव में हैं। (IANS)

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *