Share

पाकिस्तान में छिपे आतंकी रिजवान खान को बड़ा झटका, भारत में कुर्क हो गई जमीन
आतंकी अलमास रिजवान खान दिवेर लोलाब का निवासी था और उसके ऊपर कई आतंकी घटनाओं की साजिश रचने का आरोप है।श्रीनगर: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कुपवाड़ा पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। SIU ने पाकिस्तान से सक्रिय कुख्यात आतंकवादी असमास रिजवान खान को जोरदार झटका देते हुए उसकी संपत्ति को कुर्क कर लिया है। पाकिस्तान में छिपा आतंकवादी अलमास रिजवान खान मूल रूप से दिवेर लोलाब का निवासी था। उसके पिता का नाम मोहम्मद अनवर खान था और उसका इंतकाल हो चुका है। 1990 के दशक की शुरुआत में पाकिस्तान जाने के बाद से वह जम्मू एवं कश्मीर की शांति और सुरक्षा के लिए लगातार खतरा बना हुआ है।रिजवान खान पहले TJI का हिस्सा था और अब वह TRF के लिए काम करता है। उसने कई आतंकी गतिविधियों की साजिश रचि है जिसके चलते घाटी में तमाम लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। जम्मू और कश्मीर पुलिस उसकी खतरनाक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अपनी पूरी ताकत से काम कर रही है। रिजवान खान के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और इसी के तहत कुपवाड़ा पुलिस की टीम ने जिले के दिवेर लोलाब में 3 अलग-अलग स्थानों पर स्थित उसकी 26 कनाल और 4 मरला जमीन की पहचान कर उसे कुर्क कर लिया।
पहले भी कुर्क हो चुकी हैं आतंकियों की संपत्ति
माना जा रहा है कि कुर्की की यह कार्रवाई न सिर्फ उसके नेटवर्क पर असर डालेगी बल्कि आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की उसकी क्षमता को भी कुंद करेगी। आतंकियों की संपत्ति की कुर्की से एक संदेश यह भी जाता है कि ऐसा नहीं है कि उनके छिपने के बाद उनको सजा नहीं दी जा सकती। बता दें कि SIU ने पहले भी ऐसे आतंकियों की संपत्तियां कुर्क की हैं जिन्होंने कश्मीर के लोगों को कई मौकों पर दर्द दिया है। इन कार्रवाइयों ने कश्मीर में आतंक फैलाने का मंसूबा रखने वालों को निश्चित तौर पर जोरदार चोट दी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *