Share

नई दिल्ली  नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। बातचीत के बाद मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच रामायण सर्किट का काम तेजी से पूरी किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने और पीएम प्रचंड ने नेपाल-भारत की पार्टनरशिप को हिट से सुपरहिट बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। इसके अलावा दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल के बीच नेबरहुड फस्र्ट पॉलिसी पर भी चर्चा की। इस दौरान हाइड्रो-पावर डेवलेपमेंट, एग्रीकल्चर और कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर बात हुई।

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच ट्रांजिट समझौते पर हस्ताक्षर हुए। हमने कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नया रेल लिंक बनाया है। भारत और नेपाल के बीच लॉन्ग टर्म पावर ट्रेड समझौता हुआ है। इससे हमारे पावर सेक्टर को मजबूती मिलेगी। भारत और नेपाल के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध काफी पुराने हैं और इन्हें और मजबूत किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि नौ साल पहले 2014 में मैंने नेपाल का पहली बार दौरा किया था। उस समय मैंने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए ॥ढ्ढञ्ज फार्मूला दिया था। जिसके तहत हाइवे, आई-वे और ट्रांस-वे का निर्माण किया जा रहा है। हम ऐसे संबंध स्थापित करेंगे, जिससे भारत और नेपाल के बीच सीमाएं बाधा नहीं बन पाएंगी। इसके लिए आज कई अहम फैसले लिए गए हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *