Share

बेंगलुरू कर्नाटक के चामराजनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यरहां भारतीय वायुसेना का ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोट्र्स के अनुसार, इस विमान में दो पायलट सवार थे, जो सुरक्षित हैं। दोनों में एक महिला पायलट है। भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी का कहना है कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है, इसलिए जानकारी जुटाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। हादसे के वक्त अगर दोनों पायलट पैराशूट से न उतरते तो दोनों की मौत हो सकती थी। विमान का धुआं दूर-दूर से दिखाई दे रहा था और हादसास्थल पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *