Share

प्रभास अभिनीत आदिपुरुष लगातार सुर्खियों में है। जैसे-जैसे इसकी रिलीज डेट करीब आ रही है, प्रशंसकों के इंतजार की घडिय़ां खत्म हो रही हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म यह फिल्म ट्रेंड कर रही है क्योंकि आज यानी 29 मई को इसका दूसरा गाना राम सिया राम रिलीज हुआ है। बहरहाल, अब खबर है कि इस फिल्म के तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स मोटे दाम पर बेचे गए हैं यानी तेलुगु भाषी राज्यों से निर्माताओं ने पहले ही बढिय़ा कमाई कर ली है। पैन इंडिया फिल्म आदिपुरुष को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। इसने रिलीज से पहले ही कमाल कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के तेलुगु थिएट्रिकल रिलीज के राइट्स करीब 170 करोड़ रुपये में बिके हैं। उम्मीद है कि तेलुगु राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है। अब फिल्म के हिंदी और बाकी भाषाओं के थिएट्रिकल राइट्स की कमाई पर लोगों की नजर टिकी है। ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष को बनाने में 600 करोड़ रुपये की लागत आई है। हालांकि, पहले इसका बजट इतना नहीं था, लेकिन टीजर के बाद हुए बवाल के कारण फिल्म के वीएफएक्स पर सुधार किया, जिसके बाद खर्च बढऩे से इसका बजट बढ़ गया। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए पैन इंडिया स्टार प्रभास ने 150 करोड़ रुपये लिए हैं। यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। आदिपुरुष के टीजर की लोगों ने जमकर आलोचना की थी, लेकिन इसके ट्रेलर ने सारी शिकायतें दूर कर दीं। भगवान राम के रूप में प्रभास दमदार लगे। ट्रेलर लॉन्च होते ही लाखों लोगों ने देख लिया। हालांकि, ट्रेलर के आधिकारिक तौर पर रिलीज होने से पहले यह सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। दरअसल, हैदराबाद में निर्माताओं ने ट्रेलर की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसके बाद कुछ लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया था। आदिपुरुष भारतीय पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित है,जिसे भारत में कई बार फिल्म और टेलीविजन के लिए रूपांतरित किया गया है। राम के रूप में प्रभास, सीता माता की भूमिका में कृति सैनन और रावण पर आधारित लंकेश का किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं। सनी सिंह फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार रामायण की कहानी को काफी दमदार अंदाज में बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *