Share

बोकारो। बोकारो जिले के चास थाना अंतर्गत से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां 35 वर्षीय युवक ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया यह घटना चास प्रखंड के गुजरात कॉलोनी में घटी है जब 6 वर्षीय बालिका तीसरी मंजिल पर स्थित अपनी सहेली के घर से निचले तल पर अपने घर वापस लौट रही थी तभी आरोपी आशीष कुमार ने उसे बहला-फुसलाकर सीढी के नीचे ले जाकर इस घृणित कार्य को अंजाम दिया दोनों परिवारों का वर्षों पुरानी जान पहचान है दोनों के चास स्थित सदर बाजार में अगल-बगल दुकान भी है घटना के वक्त पीडि़ता की मां अपने दुकान पर थी पीडि़ता की मां जब दुकान से वापस अपने घर लौटी तो अपनी लाडली बेटी को रोते हुए पाया मां द्वारा रोने के कारण पूछे जाने पर उसने अपने साथ हुई पूरी घटना को बताई तब जाकर मामला उजागर हुआ बीते कल सुबह जब पीडि़ता को लेकर उसके परिवार वाले थाने पहुंचे तो पुलिस ने पूरी घटना को सुनकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है फिलहाल बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है इधर घटना को लेकर पूरे मोहल्ले में लोगों के द्वारा निंदा की जा रही है साथ ही आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है ।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *