Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम जनता के कार्यो में और अधिक पारदर्शिता एवं निगरानी लाने हेतु प्रदेश के समस्त थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। सीसीटीवी कैमरा प्रदेश के समस्त थानों में लगाने हेतु 144.90 करोड़ रूपये की धनराशि की स्वीकृति करने के आदेश निर्गत कर दिये गये है।प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येेक थाने पर लगाये जाने वाले कैमरो की स्थानीय स्तर पर निम्नतम 12 माह तथा डीएलओसी पर 1 माह की रिकार्डिग रखे जाने के निर्देश निर्गत किये गये है। उन्होने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा सर्किल मुख्यालयों के थानों पर 6 कैमरा प्रति थाना तथा जनपदीय शेष थानों पर 5 कैमरा प्रति थाना उपकरणों को अधिष्ठापित कराने के निर्देश दिये गये है।निर्गत आदेशों में प्रमुख सचिव गृह ने निर्देश दिये है कि प्रत्येक थानों पर सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन की प्रगति आख्या प्रत्येक माह उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। उपकरणों के क्रय के संबंध में दोहरी स्वीकृति अनियमितता ,आडिट आपत्ति के लिए उ0प्र0 पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 को जिम्मेदारी सौपी गयी है। आगामी 31 मार्च 2024 तक स्वीकृत धनराशि का नियमानुसार पारदर्शिता के साथ उपयोग कर सीसीटीवी कैमरो के अधिष्ठापन,व्यवस्थापन की कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
00

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *