Share

मीरजापुर में आकाशीय बिजली का कहर, महिला समेत तीन की मौत
26-May-23 03:24:10
0 0
आधा दर्जन मवेशियों की भी हुई मौत
आकाशीय बिजली कि चपेट में आए चाचा और भतीजा, भतीजे की मौत चाचा बुरी तरह घायल
दूध दूहते समय महिला समेत दो भैंसों की भी हुई मौत
मीरजापुर 26 मई,(आरएनएस)। जिले में शुक्रवार की सुबह आकाशीय बिजली ने जमकर कहर बरपाया है। जिले के अलग-अलग इलाकों में महिला समेत तीन लोगों की जहां आकाशीय बिजली से मौत हो गई है वहीं आधा दर्जन मवेशियों की भी मौत होनी बताईं जाती है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मझियार गांव निवासिनी पार्वती पाल 26 वर्ष भैंस के दूध दूहते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। जिससे पार्वती की भैस के साथ घटनास्थल पर मौत हो गई। इसकी सूचना परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस को दे दिया।
लालगंज थाना क्षेत्र के मझियार गांव निवासिनी पार्वती प्रतिदिन की भांति घर के पास मिसिर तालाब के बगल गौशाला में भैंस दूह रही थी। उसी समय तेज चमक गरज के साथ बरसात शुरू हो गई। अचानक शुरू हुए बूंदाबांदी चमक के साथ बिजली गिर गई। जिससे वह उसके चपेट में आ गई। बिजली के शोर सुनकर बगल घर स्थित होने के कारण परिजन मौके पर पहुंच गए देखे तो पार्वती काल के गाल में समा चुकी थी और भैंस की भी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। बिजली की खबर लगते ही गांव और पास पड़ोसी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण घटना की सूचना पुलिस को दे दिया गया। सूचना पाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और विधिक कार्रवाई में जुट गई। परिजनों ने बताया कि पार्वती के दो लड़के एक लड़की है। सबसे बड़ी लड़की शिवानी 7 वर्ष अंकित 5 वर्ष आयु 2 वर्ष के हैं। चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा कला गांव के एक बगीचे में आम की रखवाली कर रहे अधेड़ व्यक्ति की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा कला गांव निवासी राजेंद्र सिंह 52 अपने गांव की एक बगीचे में आम के पेड़ के नीचे बैठकर रखवाली कर रहा था की शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे हल्की वर्षा के साथ तेज गरज चमक कर आकाशीय बिजली गिरी और आम के पेड़ के नीचे बैठा अधेड़ व्यक्ति राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पास के खेत में पशुओं को चरा रहा एक चरवाहा ने बगीचे में आम बीनने की नियत से गया, कि देखा की राजेंद्र सिंह की आकाशीय बिजली से मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कछवां थाना क्षेत्र के
ग्राम सभा कमहरिया व गडौली धाम प्राइमरी स्कूल के पास आकाशीय बिजली से बचने हेतु राहगीर पीपल और पाकड़ के पेड़ के नीचे रुके थे। उसी समय आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए, जिसमे एक युवक की मौत हो गई व एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिसमे पंकज पुत्र सुरेश हरिजन 18 वर्ष की मृत्यु हो गई है और पंकज के चाचा महेश हरिजन 42 वर्ष पुत्र सजावन निवासी ग्राम इटवा, थाना औराई जनपद भदोही घायल हैं, मृतक और घायल मौके से सीएचसी कछवां में ही उपचार चल रहा है।
लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत तुलसी गांव के नंदनी मौजा में शुक्रवार को सुबह आम के पेड़ के नीचे बंधी एक गाय और एक बछिया की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। तुलसी गांव के नंदनी मौजा निवासी अमरावती पत्नी स्वर्गीय जंगाली गोड़ अपनी गाय को प्रतिदिन की तरह आम के पेड़ के नीचे बांधी थी, कि सुबह अचानक बूंदाबांदी के बीच आकाशीय बिजली आम के पेड़ पर गिर गई जिससे आम के पेड़ के नीचे बंधी गाय और बछिया की झुलसने से मौत हो गई। आकाशीय बिजली आघात इतना तेज था कि गिरने से आम का पेड़ बीच से फट गया है। इसी प्रकार गरज चमक लपक के साथ आकाशीय बिजली से किसान की चरने गई भैंस की मौत हो गई। सोनगढ़ा गांव निवासी किसान किशन लाल की भैंस गांव की अन्य भैंसों के साथ अदवा बांध स्थित अदवा नदी के किनारे चरने के बाद अदवा नदी में पानी पी रही थी उसी दौरान तेज लपक चमक भैंस के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई और घटनास्थल पर भैंस की मौत हो गई। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी परिजनों ने मौके पर पहुंच कर इसकी सूचना पशु चिकित्सक को दी है चिकित्सक ने पोस्टमार्टम कार्रवाई में जुट गए हैं।
00

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *