Share

नई दिल्ली 11 मई,। एलन मस्क ने जब से माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म टिवट्र की कमान संभाली है तब से वह यूजर्स की सहूलियत के लिए नए-नए फीचर्स को प्लेटफॉर्म पर जोड़ते जा रहे हैं। बता दें कि अब एलन मस्क ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि ट्विटर पर जल्द यूजर्स के लिए कॉल्स और एनक्रिप्टेड मैसेजिंग फीचर को जोड़ा जाएगा।
पिछले साल एलन मस्क ने ट्विटर 2.0 द एवरीथिंग ऐप के बारे में बताया था कि इस ऐप में यूजर्स के काम आने वाले सभी फीचर्स जैसे कि लंबे ट्वीट लिखने की सुविधा, एनक्रिप्टेड डायरेक्ट मैसेज औऱ पैमेंट्स आदि को जोड़ा जाएगा।
श्वद्यशठ्ठ रूह्वह्यद्म ने हाल ही में ट्वीट करते हुए बताया है कि ञ्ज2द्बह्लह्लद्गह्म् में यूजर्स के लिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर को जोड़ा जाएगा। इस फीचर के आने से यूजर्स अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दुनियाभर में बिना अपना फोन नंबर दिए किसी को भी कॉल कर पाएंगे।
ट्विटर पर कॉल फीचर के आने से माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म मेटा के सोशल मीडिया ऐप्स जैसे कि फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि को टक्कर देगा। बता दें कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इस तरह के फीचर्स पहले से उपलब्ध हैं।
एलन मस्क ने ट्वीट में इस बात की जानकारी भी दी है कि आखिर कब से एनक्रिप्टेड मैसेज फीचर को उपलब्ध करा दिया जाएगा। ट्वीट के मुताबिक, इस फीचर को गुरुवार यानी 11 मई 2023 से उपलब्ध करा दिया जाएगा।
मैसेज के बारे में तो इस बात की जानकारी दी गई है कि मैसेज एनक्रिप्टेड होंगे लेकिन क्या कॉल्स भी एनक्रिप्टेड होंगी या फिर नहीं, अभी फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया गया है।
इस सप्ताह के शुरुआत में ट्विटर ने कहा था कि कंपनी क्लीनिंग प्रोसेस शुरू करेगी और सालों से इन एक्टिव पड़े ट्विटर अकाउंट्स को रिमूव किया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *