Share

वाहनों पर फर्जी पास लगाने वालों की खैर नहीं, जाना होगा जेल, अलीगढ़ SSP ने जारी किया आदेश
इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार शख्स का नाम रिद्धिम गुप्ता पुत्र मनीष कुमार गुप्ता है।
अब जो लोग भी अपनी गाड़ियों पर फर्जी पास या स्टीकर लगाएंगे उनलोगों को जेल जाना होगा। अलीगढ़ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इस संबंध में फरमान जारी कर दिया है। उन्होंने आम लोगों को साफ हिदायत दी है कि कोई भी अपने वाहन पर फर्जी पास या स्टीकर न लगाएं, अन्यथा धारा 420 आईपी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। एसएसपी कलानिधि नैथानी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त कर रहे थे। उन्होंने करीब 6 किलोमीटर लंबी पैदल गशत की। इसी दौरान थाना क्वार्सी क्षेत्रान्तर्गत रामघाट रोड पर फर्जी स्टीकर (विधायक का सचिवालय पास) लगी हुई 02 संदिग्ध कार आसपास दिखाई पड़ी। जिसके संबंध में क्षेत्राधिकारी तृतीय अशोक कुमार सिंह और यातायात पुलिस को मामले की जांचकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जांच के दौरान पाया गया कि दोनों गाड़ियों पर विधानसभा के एक ही नंबर के फर्जी स्टीकर लगे हुए थे ।
दोनों कारों को जब्त कर लिया गया है और मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार शख्स का नाम रिद्धिम गुप्ता पुत्र मनीष कुमार गुप्ता है। वह क्वार्सी थाना अंतर्गत रमेश विहार कालोनी के पास गंगा रेजीडेंसी मकान नं0 104 का रहनेवाला है। यह मामला सामने आने के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने साफ तौर पर हिदायत दी है कि जो लोग भी फर्जी पास का इस्तेमाल करेंगे उन्हें जेल जाना होगा।
नगर निकाय चुनाव को देखते हुए अलीगढ़ जनपद में बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। एसएसपी ने सभी अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को आदेश दिया है कि वे आदर्श चुनाव आचार संहिता को प्रभावी रूप से पालन कराने के लिए बड़े स्तर विशेष चेकिंग अभियान चलाएं और नियमों का पालन नहीं करनेवालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करें। यह विशेष अभियान अलीगढ़ जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जिले के बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही है। संदिग्ध वाहन एवं संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *