Share

‘धनकुबेर’ यात्री, बैग में मिलीं इतनी गड्डियां, अधिकारियों के भी उड़े होश
पकड़ा गया युवक वाराणसी के लालपुर का रहने वाला है। वह इतना कैश अपने साथ लेकर ट्रेन के माध्यम से पश्चिम बंगाल के हावड़ा जा रहा था। लेकिन जांच के दौरान इतनी भारी रकम के बाबत इस युवक के पास किसी भी तरह के वैध कागजात नहीं थे।
यूपी में निकाय चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और चुनाव को देखते हुए अपराधियों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान RPF और GRP की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर एक युवक के पास से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। वाराणसी से हावड़ा जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे साधारण से दिखने वाले युवक के पास से 36 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पकड़ा गया युवक वाराणसी के लालपुर का रहने वाला है। वह इतना कैश अपने साथ लेकर ट्रेन के माध्यम से पश्चिम बंगाल के हावड़ा जा रहा था। लेकिन जांच के दौरान इतनी भारी रकम के बाबत इस युवक के पास किसी भी तरह के वैध कागजात नहीं थे। लिहाजा जीआरपी ने इसे गिरफ्तार कर लिया और 36 लाख के कैश को जब्त कर लिया।
युवक के बैग में इतना कैश देख पुलिस भी दंग रह गई।
जब्त की गई यह रकम हवाला के माध्यम से ज्वेलरी बिजनेसमैन की तरफ से वाराणसी से हावड़ा भेजी जा रही थी। डीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1/2 पर चेकिंग के दौरान जीआरपी-आरपीफ को यह कामयाबी मिली।
निकाय चुनाव के चलते पुलिस फोर्स और जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में सोमवार की रात आरपीएफ और जीआरपी की टीम डीडीयू जंक्शन पर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी उनकी नजर एक साधारण से दिखने वाले युवक पर पड़ी जिसके पास एक भारी भरकम बैग था। पुलिस को शक होने पर इस युवक से पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने जब इस युवक के बैग को खोला तो दंग रह गई। पूरा बैग 500 के नोटों से भरा हुआ था। इसके बाद पुलिस टीम इस युवक को पकड़कर जीआरपी थाने लाई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *