Share

PM Modi के दिखाई हरी झंडी, राजस्थान में पटरी पर पहली बार दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
राजस्थान को आज पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जानिए क्या होगी इसकी खासियत-
पहली बार राजस्थान के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है। आज यानी बुधवार की सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही देश की चौदहवीं वंदे भारत ट्रेन आज से राजस्थान की पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। यह ट्रेन अजमेर और दिल्ली कैंट को जोड़ेगी, जिससे दिल्ली से जयपुर आने-जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और दूर का सफर अब कम समय में पूरा हो जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान की धरती को आज पहली वंदे भारत ट्रेन मिल रही है। दिल्ली कैंट अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस से जयपुर से दिल्ली आना जाना और आसान हो जाएगा। ये राजस्थान के पर्यटन में भी बहुत सहायक होगी। बीते 2 महीनों में ये छठी वंदे भारत है जिसे हरी झंडी दिखाने का मुझे सौभाग्य मिला है।
पीएम ने कहा कि वंदे भारत पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जो मेड इन इंडिया है। वंदे भारत पहली ऐसी ट्रेन है जो इतनी कॉम्पैक्ट और कुशल है। वंदे भारत पहली स्वदेशी सुरक्षा तंत्र कवच के अनुकुल है। ये रेलवे के इतिहास की पहली ट्रेन है जिसने बिना अतिरिक्त इंजन के सह्याद्रि घाट की ऊंची चढ़ाई पूरी की राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन आज सुबह 11 बजे जयपुर में होगा। ट्रेन यहीं से पटरी पर पहली बार दौड़ेगी और दिल्ली कैंट तक जाएगी । हालांकि, ट्रेन का डेली शेड्यूल अजमेर से लेकर दिल्ली कैंट तक का होगा और यह 13 अप्रैल से डेली शेड्यूल के हिसाब से चलेगी।
अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 5 घंटे 15 मिनट में 400 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। यह ट्रेन जयपुर, अलवर और गुरुग्राम में रुकेगी। बता दें कि इस मार्ग पर वर्तमान सबसे तेज़ ट्रेन, अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, का आधिकारिक यात्रा समय 6 घंटे 15 मिनट है। इससे पता चलता है कि वंदे भारत की स्पीड शताब्दी से भी ज्यादा होगी।
ट्रेन बुधवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलेगी। हालांकि आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा अभी बाकी है।
पीएमओ के अनुसार, अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत हाई-राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) क्षेत्र पर दुनिया की पहली- सेमी-हाई स्पीड ट्रेन होगी।
फरवरी 2019 में शुरू की गई, वंदे भारत एक्सप्रेस वर्तमान में 13 मार्गों पर चल रही है। इसमें इस महीने की शुरुआत में शुरू की गई तीन सेवाएं (भोपाल-हजरत निजामुद्दीन, चेन्नई-कोयंबटूर और सिकंदराबाद-तिरुपति) शामिल हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *